Search

Latest awards 2020 national and international

Latest awards 2020 national and international

ANTORA ACADEMY

 

नवीनतम पुरस्कार 2020

 

राष्ट्रीय

 

इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार 2019

 

प्रसिद्ध प्रकृतिवादी और ब्रिटिश ब्रॉडकास्ट डेविड एटनबरो को 7 सितम्बर, 2020 को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ऑनलाइन समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (स्व.) की अध्यक्षता वाले अंतरराष्ट्रीय निर्णायक मंडल ने शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार 2019 के लिए एटनबरो का चयन किया था।

 

 इंदिरा गांधी स्मारक न्यास के अनुसार, प्रकृति जगत के लिए कार्यों के चलते एटनबरो को यह पुरस्कार दिया गया है। एटनबरो लंबे समय से बीबीसी के साथ जुड़े है, उन्हें'नाइटहुड' का सम्मान भी मिल चुका है। एटनबरो को यह पुरस्कार विश्व के प्राकृतिक अजूबों को दुनिया के सामने लाने के उनके योगदान के लिए दिया गया है। पुरस्कार के अन्तर्गत 25 लाख की राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

 

 वर्ष 2018 के लिए यह पुरस्कार दिल्ली बेस्ड थिंकटैंक विज्ञान व पर्यावरण केन्द्र को दिया गया था। 

 

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार (2020)

 

खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए वर्ष 2020 के राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, तेनजिंग राष्ट्रीय एडवेंचर पुरस्कार व मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी (2019 20)का वितरण राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 29 अगस्त, 2020 को 'राष्ट्रीय खेल दिवस' के अवसर पर नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आभासी तौर (Virtual Mode) पर आयोजित एक समारोह में किया गया।

 

कोरोना महामारी के कारण पहली बार यह समारोह वर्चुअल मोड में आयोजित हुआ। यह पुरस्कार निम्नलिखित खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों को प्रदान किया गया। जिसका विवरण निम्नलिखित है

 

 राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार- 

 

यह देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार है

 पहली बार यह पुरस्कार एक साथ पांच खिलाड़ियों को दिया गया है। जो इस प्रकार है-

  1.  रोहित शर्मा (क्रिकेट),
  2.  मरियप्पन थंगावेलु (पैरा एथलीट),
  3.  मनिका बत्रा (टेबल टेनिस),
  4.  विनेश फोगाट (कुश्ती)
  5. रानी रामपाल (हॉकी)। 
  • इस साल खेल पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों की इनामी राशि में भी काफी बढ़ोतरी की गई है
  • पहले की तुलना हर वर्ग में राशि में करीब दो से तीन गुना वृद्धि की गई है।
  •  इसी क्रम में 25 लाख रुपये खेल रत्न के लिए दिए गए है जो पहले 7.5लाख रुपये ही थी।

 

अर्जुन पुरस्कार 2020

 

 विभिन्न खेलों में विगत चार वर्षों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 27 खिलाड़ियों को वर्ष 2020 का अर्जुन पुरस्कार दिया गया है। इनमें 8 महिलाएं हैं। इस पुरस्कार के अन्तर्गत प्रस्तुत खिलाड़ियों को पहले 5 लाख की राशि प्रदान की जाती थी जिसे 2020 में बढ़ाकर 15 लाख कर दिया गया है। 

अतनु दास (तीरंदाजी), दुती चंद (एथलेटिक्स), सात्विक साईराज रांकीरेड्डी (बैडमिंटन), चिराग शेट्टी (बैडमिंटन), विश्वेश भृगुवंशी (बास्केटबॉल), मनीष कौशिक (मुक्केबाजी), लवलिना बोरगोहेन (मुक्केबाजी), दीप्ति शर्मा (क्रिकेट), सावंत अजय अनंत (अश्वारोही), संदेश झिंगन (फुटबॉल), अदिति अशोक (गोल्फ), आकाशदीप सिंह (हॉकी), दीपिका (हॉकी), दीपक (कबड्डी), काले सारिका सुधाकर (खो खो), दत्तू बबन भोकानल (रिंग), मनु भाकर (निशानेबाजी), सौरभ चौधरी (निशानेबाजी), मधुरिका पाटकर (टेबल टेनिस), दिविज शरण (टेनिस), शिवा केशवन (शीतकालीन खेल), दिव्या काकरान (कुश्ती), राहुल अवारे (कुश्ती), सुयश नारायण जाधव (पैरा तैराक), संदीप (पैरा एथलीट), मनीष नरवाल (पैरा निशानेबाजी)।

 

द्रोणाचार्य पुरस्कार, 2020 

 

1985 में स्थापित यह पुरस्कार खेल प्रशिक्षकों को दिया जाता है, पहले पुरस्कार के तहत् रु. 5-5 लाख की राशि पुरस्कार प्रशिक्षकों को प्रदान की जाती थी, जो इस वर्ष बढ़ाकर द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी) के लिए रु. 10 लाख और (लाइफटाइम श्रेणी) के लिए रु. 15 लाख कर दी गई है। 

इस वर्ष निम्नलिखित 13 प्रशिक्षकों को यह पुरस्कार दिया गया है। (इनमें 5 को यह पुरस्कार नियमित श्रेणी में व 8 प्रशिक्षकों को यह लाइफ टाइम श्रेणी में दिए गए हैं)।

 

लाइफटाइम



  1.  धर्मेंद्र तिवारी (तीरंदाजी)
  2. पुरुषोत्तम राय (एथलेटिक्स),
  3. शिव सिंह (मुक्केबाजी)
  4. रोमेश पठानिया (हॉकी)
  5. कृष्ण कुमार हुड्डा (कबड्डी)
  6. विजय भालचंद्र मुनीश्वर (पैरा पावरलिफ्टिंग)
  7. नरेश कुमार (टेनिस)
  8. ओम प्रकाश दहिया (कुश्ती)।

 

 नियमित श्रेणी :



  1.  ज्यूड फेलिक्स (हॉकी)
  2. योगेश मालवीय(मल्लखंब)
  3. जसपाल राणा (निशानेबाजी)
  4. कुलदीप कुमार हांडू (वुशु)
  5. गौरव खन्ना (पैरा बैडमिंटन)। 

 

ध्यानचंद पुरस्कार 2020

2002 में स्थापित यह पुरस्कार खेल में जीवनपर्यंत उपलब्धियो के लिए दिया जाता है।

 पहले इस पुरस्कार के तहत् भी रु. 5-5 लाख की राशि पुरस्कृत खिलाड़ी को प्रदान की जाती थी, जो इस वर्ष बढ़ाकर रु.10 लाख कर दी गई है। 

इस वर्ष इस पुरस्कार से सम्मानित 15 खिलाड़ियों का विवरण इस प्रकार हैं- 

 

1. कुलदीप सिंह भुल्लर (एथलेटिक्स)

2. जिन्सी फिलिप(एथलेटिक्स)

3. प्रदीप श्री कृष्ण गंधे (बैडमिंटन)

4. चुप्ती मुरगुंडे (बैडमिंटन),

 5. एन. ऊषा (बॉक्सिंग),

 6. लख सिंह (बॉक्सिंग),

 7. सुखविंदर सिंह संधू (फुटबाल),

 8. अजीत सिंह (हॉकी),

 9. मनप्रीत सिंह (कबड्डी)

10. जे. रंजीत कुमार (पैरा एथलेटिक्स)

11. सत्यप्रकाश तिवारी (पैरा बैडमिंटन)

12. मंजीत सिंह (नौकायन),

 13. स्वर्गीय श्री सचिन नाग (तैराकी)

14. नंदन पी बल (टेनिस)

15. नेत्रपाल हुडा (कुश्ती) 

 

 तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2019 

 

यह पुरस्कार चार श्रेणियों-भू साहसिक कार्य, जल साहसिक कार्य, वायु, रोमांच और जीवनपर्यंत उपलब्धि के क्षेत्र में दिया जाता है।

 इस पुरस्कार के तहत भी रु. 5-5 लाख की राशि पुरस्कारों का प्रदान की जाती है।

 इस वर्ष 2019 यह पुरस्कार निम्नलिखित 8 खिलाड़ियों को दिया गया है 



  1. अनीता देवी (भू-साहसिक कार्य)
  2.  सरफराज सिंह (भू-साहसिक कार्य)
  3. टाका तमुत (भू-साहसिक कार्य)
  4. नरेंद्र सिंह (भू-साहसिक कार्य) 
  5. केवल सिंह कक्का (भू-साहसिक कार्य)
  6. सतेंद्र सिंह (जल-साहसिक कार्य),
  7.  गजानंद यादव (वायु साहसिक कार्य)
  8. स्वर्गीय मगन बिस्सा (लाइफ टाइम अचीवमेंट)।

 

मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी

 

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़

यह ट्रॉफी अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को दिया जाता है, इस ट्रॉफी के साथ 10 लाख रु. विजेता को प्रदान की जाती है।

 

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार

 

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार कॉर्पोरेट संस्थाओं, (निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र) और व्यक्तिगत स्तर पर उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने खेलों के संवर्द्धन एवं विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो।

 

2009 में शुरू किए गए इस पुरस्कार के तहत् प्रशस्ति पत्र के साथ ट्रॉफी पुरस्कृत संस्था को प्रदान की जाती है। 

वर्ष 2019 लिए यह पुरस्कार निम्नलिखित संस्थाओं को प्रदान किया गया है-

 

 1. उदीयमान और युवा प्रतिभा पहचान और प्रोत्साहन

1 लक्ष्मी इंस्टीट्यूट, (ii) आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट

 

 2. कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेल प्रोत्साह 

ओएनजीसी

 

3. खिलाड़ियों के लिए रोजगार व अन्य कल्याणकारी कदम 

एयरफोर्स स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड

 

4. विकास के लिए खेल

इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट

 

- प्रेम भाटिया पुरस्कार 2020 -

इंडियन एक्सप्रेस के वरिष्ठ पत्रकार दीपांकर घोष को सर्वश्रेष्ठ पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के लिए तथा पीपुल्स आर्चीव ऑफ रूरल इंडिया (परी) की टीम को एन्वायरमेंटल रिपोर्टिंग के लिए पत्रकारिता के क्षेत्र के प्रेम भाटिया पुरस्कार अगस्त 2020 में

प्रदान किए गए। । 

 

स्वच्छता ही सेवा पुरस्कार

 भारत सरकार के नवरत्न NLC इंडिया लिमिटेड को 'स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के कार्यान्वयन में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

 

एनएलसीआईएल के निम्नलिखित तीन इकाइयों को 'स्वच्छ ही सेवा पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है जो इस प्रकार है

 

(i) टाउनशिप एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिस पहली रैंक (ii) थरमल पावर स्टेशन द्वितीय रैंक

 

(iii) माइन्स सब-स्टोर्स तृतीय रैंक

 

 खाद्य प्रणाली विजन 2050 पुरस्कार

 

अगस्त 2020 में भारतीय खाद्य संरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) को अमेरिका स्थित रॉकफेलर फाउंडेशन द्वारा 'खाद्य प्रणाली विजन 2050 पुरस्कार' के लिए शीर्ष दस फाइनलिस्टों में

चुना गया है।

 

एफएसएसएआई' को 'ईट राइट इंडिया' (Eat Right India) पहल के लिए चुना गया है। 

यह पहले खाद्य अपशिष्ट को कम करने के लिए सिस्टम-आधारित दृष्टिकोण के माध्यम से स्वस्थ आहार की दिशा में एक राष्ट्रीय अभियान है।

 

हैदराबाद स्थित गैर-लाभकारी संगठन 'नंदी फाउंडेशन' को भी नए एकीकृत आर्थिक मॉडल 'अराकान मिक्स हेतु पुरस्कार के लिए चुना गया है, जो अराकू में आदिवासी किसानों के साथ काम पर आधारित है।

 

खाद्य प्रणाली विजन पुरस्कार, 2050 तक 'पुनरूत्पादक और पौष्टिक खाद्य प्रणाली का विजन' विकसित करने के लिए दुनिया भर के संगठनों को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है। दस फाइनलिस्ट में से प्रत्येक को 200,000डॉलर का पुरस्कार दिया जाएगा।

 

चमेली देवी जैन पुरस्कार (2019-20)

 

 पत्रकारिता के क्षेत्र का वर्ष 2019 का चमेली देवी जैन पुरस्कार वायर न्यूज वेबसाइट के लिए कार्य करने वाली पत्रकार अरफा खानुम शेरवानी व स्वतन्त्र पत्रकार रोहणी मेनन को प्रदान किया गया है।

 

चमेली देवी जैन, जो एक स्वतन्त्रता सेनानी थी तथा स्वतन्त्रता आन्दोलन के दौरान जेल जाने वाली पहली जैन महिला थीं, की स्मृति में इस पुरस्कार की स्थापना मीडिया फाउण्डेशन द्वारा 1980 में की गई थी तथा यह पहला पुरस्कार 1981 में नीरज चौधरी को दिया गया था।

 

प्रो. पी.सी. महालनोबिस आधिकारिक पुरस्कार 2020 

 

29 जून, 2020 को 'सांख्यिकी दिवस के अवसर पर सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा प्रथम राष्ट्रीय सांख्यिकी में प्रो. पी.सी महालनोबिस आधिकारिक पुरस्कार 2020' आरबीआई के पूर्व गवर्नर डॉ. सी. रंगराजन को प्रदान किया गया। रंगराजन को यह पुरस्कार भारत में राष्ट्रीय सांख्यिकी प्रणाली में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।

 

उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष स्थापित यह पुरस्कार केन्द्र सरकार, राज्य केंद्र शासित प्रदेश सरकार और संस्थाओं में सरकारी सांख्यिकीविदों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि को मान्यता स्वरूप दिया जाएगा।

 

 ललित कला अकादमी पुरस्कार (2020) विभिन्न कलाओं के क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों वाले 15 प्रतिभावान कलाकारों को ललित कला अकादमी के (61 वें) वार्षिक पुरस्कार राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने 4 मार्च, 2020 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किए। यह पुरस्कार निम्नलिखित कलाकारों को दिया गया है- अनूप कुमार मंझुखी गोपी (त्रिसूर केरल), डेविड मलाकार (कोलकाता, प. बंगाल), देवेन्द्र कुमार खरे (वड़ोदरा, गुजरात), दिनेश पांड्या (मुम्बई, महाराष्ट्र), फारुख अहमद हलदर (24 परगना, कोलकाता, प. बंगाल), हरिराम कुमावत (जयपुर, राजस्थान), केशरी नंदन प्रशाद, (जयपुर, राजस्थान), मोहन कुमार टी (बंगलूरू, कर्नाटक), रतन कृष्ण साहा (मुम्बई, महाराष्ट्र), सागर बसंत कांबले (मुम्बई, महाराष्ट्र), सतविंदर कौर (नई दिल्ली), सुनील थिरूर (एर्नाकुलम, केरल), तेजस्वी नारायण, सोनावने (सोलापुर, महाराष्ट्र), यशपाल सिंह (दिल्ली), यशवंत सिंह (दिल्ली) 

 

बिजनेस लाइन के चेंजमेकर ऑफ द ईयर पुरस्कार 2020

 

बिजनेस लाइन के (तीसरे) चेंजमेकर अवार्ड्स का वितरण नई दिल्ली में 6 मार्च, 2020 को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के हाथों हुआ। 

 

 यह पुरस्कार ऐसे व्यक्तियों/संस्थाओं को दिए जाते हैं, जिनकी उपर्युक्त क्षेत्रों में परिवर्तन लाने में उल्लेखनीय भूमिका रही हो। इस वर्ष इन पुरस्कारों का यह तीसरा वर्ष था।

 

6 विभिन्न श्रेणियों में यह पुरस्कार निम्नलिखित को प्रदान किए गए 



  1. चेंजमेकर-सोशल ट्रांसफॉर्मेशन शान्ति राघवन
  2.  चेंजमेकर-डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन-गवर्नमेंट-ई मार्केट प्लेस (GeM) 
  1. चेंजमेकर-फाइनेंस-शेयर ट्रांसफॉर्मेशन- इंडिया
  2. स्टैक यंग चेंजमेकर-प्रदीप मेवाडा
    1.  
  1.  आइकॉनिक चेंजमेकर अरुणाचलम मुरुगंडम चेंजमेकर ऑफ द ईयर-दुती चंद
  2. चेंजमेकर ऑफ द ईयर-इसरो (ISRO)

 

 सीआईआई-आईटीसी सस्टेनेविलिटी अवॉर्ड

 

2019, 12 जुलाई, 2020 को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) को प्रतिष्ठित 'सीआईडी-आईटीसी सस्टेनबिलिटी अवॉर्ड 2019' से सम्मानित किया गया।

 

 भारत की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादक कम्पनी NTPC लिमिटेड ने यह अवॉर्ड कॉरपोरेट उत्कृष्टता श्रेणी में जीता है। साथ ही कम्पनी की सीएसआर श्रेणी में महत्त्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रशंसा भी की गई है

 

चैम्पियन ऑफ चेंज पुरस्कार 2019 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 20 जनवरी, 2020 को नई दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को चैंपियन ऑफ चेंज पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया। हेमंत सोरेन को झारखण्ड के वरहेट और दुमका विधानसभा क्षेत्र में एक जनप्रतिनिधि के रूप में बेहतर और अनुकरणीय कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

 

लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार

 

पुणे (महाराष्ट्र) में 4 जनवरी, 2020 को लोकमान्य तिलक द्वारा शुरू किए गए समाचार-पत्र 'केसरी' के 139वें स्थापना दिवस के अवसर पर 'जागरण समूह प्रधान सम्पादक संजय गुप्ता को 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार' प्रदान किया गया।

 

यह पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़े हित के लिए किए गए कार्य के सम्मान में किसी व्यक्ति को दिया जाता है। 

 

इस पुरस्कार का उद्देश्य लोकमान्य तिलक द्वारा शुरू की गई साहसी एवं आदर्शवादी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। ।

 

 कृषि कर्मण पुरस्कार 

 

 

तमिलनाडु ने कृषि उत्पादन में अपने प्रदर्शन के लिए एक बार फिर प्रतिष्ठित कृषि कर्मण पुरस्कार जीता है।

इस वर्ष तिलहन के अच्छे उत्पादन के लिए तमिलनाडु को यह पुरस्कार दिया गया। तमिलनाडु को पाँचवीं बार यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

 

अंतरराष्ट्रीय गांधी पुरस्कार 

 

 कुष्ठ रोग के लिए अंतरराष्ट्रीय गांधी पुरस्कार व्यक्तिगत श्रेणी में डॉ. एन एस धर्मशक्तु को तथा संस्थागत श्रेणी में कुष्ठरोग मिशन ट्रस्ट को प्रदान किया।

 

उन्हें यह पुरस्कार कुष्ठ रोग के उन्मूलन की दिशा में किए गए उनके प्रयासों के लिए दिया गया है।

 

यह पुरस्कार गांधी मेमोरियल लेप्रोसी फाउंडेशन, वर्धा द्वारा दिया जाता है, पुरस्कार के अन्तर्गत दो लाख रु. और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

 

राष्ट्रीय कालिदास सम्मान 2017, 2018 

 

 वर्ष 2018 के लिए यह पुरस्कार उमा शर्मा (कत्थक नृत्य गुरु) को तथा 2017 के लिए नृत्य गुरु जतिन गोस्वामी को प्रदान किया गया है।

 

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त इस पुरस्कार के अन्तर्गत 2 लाख रु. की राशि और सम्मान पट्टिका प्रदान की जाती है।

 

किशोर कुमार सम्मान 2018

 

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त

अभिनेत्री वहीदा रहमान 

 

छत्तीसगढ़ को एलिट्स एक्सीलेंस अवॉर्ड 2020

 

13 जुलाई, 2020 को छत्तीसगढ़ की महत्वाकांक्षी सुराजी गाँव योजना और राज्य की अन्य प्रमुख योजनाओं की निगरानी हेतु बनाई गई मुख्यमंत्री दर्पण वेबसाइट और मोबाइल ऐप को राष्ट्रीय स्तर पर 'एलिट्स एक्सीलेंस अवॉर्ड 2020' (Elites Excel lence Awards 2020) से सम्मानित किया गया, छत्तीसगढ़ को यह सम्मान डिजिटल इंडिया पहल के अन्तर्गत देश की प्रतिथ्ठित आईटी संस्था एलिट्स टेक्नोमीडिया, नई दिल्ली द्वारा प्रदान किया गया। 

 

पद्म पुरस्कार 2020 

 

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों की घोषणा 25 जनवरी, 2020 को की। इस वर्ष सात हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। 

 

पुरस्कार विजेताओं में 33 महिला, विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ ओसीआई श्रेणी में 18 और मरणोपरांत 12 लोगों को पद्म पुरस्कार प्रदान किया गया है।

 

देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में एक 'पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, 'पद्म भूषण' उच्चकोटि की विशिष्ट सेवा के लिए तथा 'पद्मश्री किसी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

 

पद्म विभूषण 



  1. जॉर्ज फर्नांडिस (मरणोपरांत) लोकसेवा (बिहार)
  2. अरुण जेटली (मरणोपरांत) लोकसेवा (दिल्ली)
  3. अनिरुद्ध जगन्नाथ लोकसेवा (मॉरिशस),
  4.  एम सी मैरी कॉम खेल (मणिपुर),
  5.  छन्नूलाल मिश्र कला (यूपी)
  6. सुषमा स्वराज (मरणोपरांत) लोकसेवा (दिल्ली)
  7. विश्वेश तीर्थ स्वामीजी (मरणोपरांत)

 

पद्मभूषण

 

अली - लोकसेवा (बांग्लादेश), मुज्जफर हुसैन बेग - लोकसेवा , अजोय चक्रवर्ती कला (पश्चिम बंगाल), मनोज दास - साहित्य और शिक्षा (पुडुचेरी), बालकृष्ण दोशी - वास्तुकला (गुजरात), कृष्ण अम्मा जगन्नाथन - समाज सेवा (तमिलनाडु), एस.सी जमीर लोकसेवा (नगालैंड), अनिल प्रकाश जोशी - समाज सेवा (उत्तराखंड), तेरसिंग लैंडोल -चिकित्सा (लद्दाख), आनंद महिंद्रा - व्यापार और उद्योग (महाराष्ट्र), नीलकंठ रामा कृष्णा मेनन (मरणोपरांत) - लोकसेवा (केरल), मनोहर पर्रिकर (मरणोपरांत)- लोकसेवा (गोवा), जगदीश सेठ - साहित्य-शिक्षा (अमेरिका), पीवी सिंधु - खेल (तेलंगाना), वेणु श्रीनिवासन - व्यापार-उद्योग (तमिलनाडु)

 

पद्मश्री 

 

करण जौहर (महाराष्ट्र कला); एकता कपूर (महाराष्ट्र कला); जीतू राय (खेल उ.प्र.); तरुणदीप राय (खेल सिक्किम); रानी रामपाल (खेल हरियाणा); कंगना रनौत (कला महाराष्ट्र); कल्याण सिंह रावत (उत्तराखण्ड सामाजिक कार्य); अदनान सामी (कला महाराष्ट्र); वशिष्ठ नारायण सिंह (मरणोपरांत) (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग बिहार); हरीश चंद्र वर्मा (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग यू.पी.);

सुरेश वाडकर (कला महाराष्ट्र); अब्दुल जब्बार (मरणोपरांत म.प्र.) (सामाजिक कार्य) तथा डॉ. सुशोवन बनर्जी (चिकित्सा पं. बंगाल); जहीर खान (महाराष्ट्र क्रिकेट); मलेरिया एरीरा (साहित्य और शिक्षा ब्राजील); बॉब ब्लैकमैन (लोकसेवा यूके); प्रो. इंद्रा दसानायके (साहित्य और शिक्षा श्रीलंका); लिया स्किन (समाजसेवा, ब्राजील); बैरीगार्डिनर (लोकसेवा यूके); अगुस इंद्रउदयन (समाज सेवा, इण्डोनेशिया); रॉबर्ट थुरमन (साहित्य और शिक्षा, मणिपुर); मोहम्मद शरीफ (समाज सेवा यू.पी.)।

; डॉ. टेट्सु नाकामुरा (समाजसेवा अफगानिस्तान); डॉ. प्रशांत पटनायक (साहित्य और शिक्षा अमेरिका); डॉ. पृथ्वींद्र मुखर्जी (साहित्य शिक्षा फ्रांस); एसपी कोठारी (साहित्य और शिक्षा अमेरिका); पोयम बेमबेम देवी (खेल,

 

55 वां ज्ञानपीठ पुरस्कार 2019 

 

देश का साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार ज्ञानपीठ वर्ष 2019 के लिए प्रसिद्ध मलयालम कवि अक्कितम अच्युतन नम्बूदिरी को देने की घोषणा 29 नवंबर, 2019 को की गई।

 

 वर्ष 2018 के लिए 54वां ज्ञानपीठ पुरस्कार अंग्रेजी भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार अमिताव घोष को प्रदान किया गया था।

 

29वाँ बिहारी पुरस्कार 2019 

 

 डॉ. आईदान सिंह भाटी , कविता संग्रह 'आँख हींयै रा हरियल सपना'  . बिड़ला फाउंडेशन द्वारा स्थापित तीन साहित्यिक पुरस्कारों में से एक है। 

 

28 वां बिहारी पुरस्कार हिन्दी भाषा की लेखिका मनीषा कुलश्रेष्ठ को 

 

33वां मूर्तिदेवी पुरस्कार 2019 

 

 हिन्दी के प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक डॉ. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी को प्रदान किया गया है। तिवारी को यह पुरस्कार उनकी आत्मकथा 'अस्ति और

 

भवति' के लिए दिया गया है। 

 

 29वां व्यास पुरस्कार 

 

हिन्दी की प्रसिद्ध लेखिका नासिरा.शर्मा 29 वां व्यास पुरस्कार

2019 के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त वर्ष 2019 का शर्मा को उनके उपन्यास 'कागज की नाव' के लिए दिया गया है

नासिरा का यह उपन्यास वर्ष 2014 में

प्रकाशित हुआ था। 

2018 के लिए 28वां व्यास पुरस्कार हिन्दी के

प्रसिद्ध लेखक लीलाधर जगूड़ी को उनके कविता संग्रह 'जितने लोग उतने प्रेम' के लिए दिया गया था।

 

1991 में स्थापित यह पुरस्कार दस वर्ष की अवधि के दौरान प्रकाशित हिन्दी भाषा की साहित्यिक कृतियों के लिए प्रदान किया जाता है, पुरस्कार के अन्तर्गत प्रशस्ति पत्र और 4 लाख रू. की राशि प्रदान की जाती है।

 

 29वां सरस्वती पुरस्कार, 2019

 

के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त वर्ष 2019 के लिए 29वां सरस्वती पुरस्कार सिंधी भाषा के प्रसिद्ध लेखक वासदेव मोही को उनके लघुकथा संग्रह "चेकबुक" के लिए दिया गया है।

 

चेक बुक में समाज के हासिये पर रहने वाले लोगों की पीड़ाओं का वर्णन है। 

 

वर्ष 2018 का सरस्वती पुरस्कार (28वां) तेलगू भाषा के कवि डॉ. के शिवा रेड्डी को उनके काव्य संग्रह पक्की ओत्तिगिलिते के लिए दिया गया था। 

 

65वां फिल्म फेयर अवार्ड 2020

 

 इस समारोह में जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय का प्रभुत्व रहा, इस फिल्म ने कुल 13 श्रेणियों (19 में नॉमिनेट थी) में पुरस्कार जीता। पुरस्कारों का वितरण इस प्रकार रहा

 

सर्वश्रेष्ठ फिल्म-'गली बॉय (निर्देशक जोया अख्तर) सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स)– 'आर्टिकल 15' (निर्देशक अनुभव सिन्हा) एवं सोनचिरैया (निर्देशक-अभिषेक चौबे)। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- रणवीर सिंह (फिल्म- गली बॉय')

 

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री आलिया भट्ट (फिल्म- 'गली बॉय')। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स)-आयुष्मान खुराना फिल्म-आर्टिकल 15

 

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स)-भूमि पेडनेकर एवं तापसी पन्नू (फिल्म सांड की आँख) सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - जोया अख्तर (फिल्म- 'गली बॉय')

 

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी (फिल्म -'गली बॉय')। सर्वश्रेष्ठ गीत- अपना टाइम आएगा (गली बॉय, डिवाइन और अंकुर तिवारी)।

 

सर्वश्रेष्ठ गायक- कलंक नही (अरिजीत सिंह फिल्म कलंक)। सर्वश्रेष्ठ गायिका- घुंघरु टूट गए (शिल्पा राव, फिल्म वॉर)।

 

आरडी शर्मा अवॉर्ड फॉर अपकमिंग म्यूजिक

 

टैलेंट- साश्वत सचदेव (उरी द सर्जिकल स्ट्राइक)। बेस्ट डेब्यू एक्टर (फीमेल)- अनन्या पांडे (स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2)। बेस्ट डेब्यू एक्टर (मेल)- अभिमन्यु दसानी (मर्द को दर्द नहीं)।

 

65 वें फिल्म फेयर अवॉर्ड ने रमेश सिप्पी को लाइफ लाइम अचीवमेंट और गोविन्दा को एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड सम्मानित किया गया।

 

 सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार,2020

 

23 जनवरी, 2020 को सुभाष चंद्र बोस की 123वीं जयंती के अवसर पर आपदा शमन और

प्रबंधन केंद्र, उत्तराखंड (संस्था श्रेणी में) और आईपीएस अधिकारी कुमार मुन्नन सिंह (व्यक्तिगत श्रेणी) को आपदा प्रबंधन में उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए 'सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार सम्मानित किया गया है। पुरस्कार के अन्तर्गत विजेता संस्था को एक प्रमाणपत्र और

2020' से 51 लाख रूपये का नकद पुरस्कार दिया गया है। यह नकद पुरस्कार केवल आपदा प्रबंधन से संबंधित गतिविधियों के लिए विजेता संस्था द्वारा उपयोग किया जाएगा।

व्यक्तिगत श्रेणी के विजेता को प्रमाणपत्र और 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

2005 में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संस्थापक सदस्य कुमार मुन्नन सिंह 2004 के हिंद महासागर आई सूनामी के दौरान अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए जाने जाते हैं।

 

स्वच्छता दर्पण पुरस्कार-2019 

 

फिल्म अभिनेता और पानी फाउंडेशन' के संस्थापक आमिर खान ने 12 जनवरी, 2020 को नई दिल्ली में ओडीएफ कार्यशाला के आयोजन के तहत स्वच्छता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10 जिलों को 'स्वच्छता दर्पण पुरस्कार-2019' प्रदान किए। पुरस्कृत होने वाले दस जिले पूर्वी गोदावरी (आंध्र प्रदेश), वेस्ट कामेंग (अरुणाचल प्रदेश), बेमेतरा (छत्तीसगढ़), दीव (दमन और दीव), पानीपत (हरियाणा), वडोदरा (गुजरात), कोल्हापुर (महाराष्ट्र), मोगा (पंजाब), पूर्वी सिक्किम (सिक्किम) और पेदाप्पली (तेलंगाना) हैं।

 

प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए विचारों और पहलों के लिए चार जिलों-डिब्रूगढ़ (असम), सिरमौर (हिमाचल प्रदेश), इंदौर (मध्य प्रदेश) और पुरी (ओडिशा) को भी पुरस्कृत किया गया।

 

चैम्पियन ऑफ चेंज पुरस्कार 2019 

 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 20 जनवरी, 2020 को नई दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को चैंपियन ऑफ चेंज पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया। 

 

लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार

 

पुणे (महाराष्ट्र) में 4 जनवरी, 2020 को लोकमान्य तिलक द्वारा शुरू किए गए समाचार-पत्र 'केसरी' के 139वें स्थापना दिवस के अवसर पर 'जागरण समूह प्रधान सम्पादक संजय गुप्ता को 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार' प्रदान किया गया।

 

यह पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़े हित के लिए किए गए कार्य के सम्मान में किसी व्यक्ति को दिया जाता है। इस पुरस्कार का उद्देश्य लोकमान्य तिलक द्वारा शुरू की गई साहसी एवं आदर्शवादी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। । 

 

अंतरराष्ट्रीय गांधी पुरस्कार

 

 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 6 फरवरी, 2020 को कुष्ठ रोग के लिए अंतरराष्ट्रीय गांधी पुरस्कार व्यक्तिगत श्रेणी में डॉ. एन एस धर्मशक्तु को तथा संस्थागत श्रेणी में कुष्ठरोग मिशन ट्रस्ट को प्रदान किया।

 

उन्हें यह पुरस्कार कुष्ठ रोग के उन्मूलन की दिशा में किए गए उनके प्रयासों के लिए दिया गया है।

 

यह पुरस्कार गांधी मेमोरियल लेप्रोसी फाउंडेशन, वर्धा द्वारा दिया जाता है, पुरस्कार के अन्तर्गत दो लाख रु. और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

 

राष्ट्रीय कालिदास सम्मान 

 

2017, 2018 मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2017,2018 का राष्ट्रीय कालिदास सम्मान 20 फरवरी 2020 को प्रदान किया गया। वर्ष 2018 के लिए यह पुरस्कार उमा शर्मा (कत्थक नृत्य गुरु) को तथा 2017 के लिए नृत्य गुरु जतिन गोस्वामी को प्रदान किया गया है।

 

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त इस पुरस्कार के अन्तर्गत 2 लाख रु. की राशि और सम्मान पट्टिका प्रदान की जाती है।

 

किशोर कुमार सम्मान 2018

 

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त किशोर कुमार सम्मान वर्ष 2018 के लिए फिल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान को 4 फरवरी, 2020 को प्रदान किया गया



अन्तर्राष्ट्रीय

 

प्रधानमंत्री मोदी को चिकित्सा शिक्षा के लिए आईजी नोबेल पुरस्कार

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चिकित्सा शिक्षा के लिए वर्ष 2020 के IG नोबेल पुरस्कार के लिए सितम्बर 2020 में चुना गया।

 

संस्था के अनुसार कोविड-19 महामारी के जरिये दुनिया को सीख देने के लिए वैज्ञानिकों के अलावा राजनीति भी लोगों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, के लिए सम्मानित किया गया।

 

मोदी यह सम्मान पाने वाले दूसरे प्रधानमंत्री है, इससे पूर्व 1988 में अटल बिहारी बाजपेयी को यह पुरस्कार दिया जा चुका है। इसके साथ ही भारत और पाकिस्तान की सरकारों ने संयुक्त रूप से आईजी नोबेल शांति पुरस्कार 2020 जीता है।

 

अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2020 

 

26 अगस्त, 2020 को नीदरलैंड्स की लेखिका मारे लुकास रिजनेवेल्ड को वर्ष 2020 के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।

 

रिजनेवेल्ड यह पुरस्कार जीतने वाली सबसे कम उम्र (29 वर्ष) की लेखिका (Author) बन गई हैं।

 

उन्हें यह पुरस्कार उनकी पुस्तक 'द डिसकम्फोर्ट ऑफ इनिंग' (The Discomfort of Evening) के लिए प्रदान किया गया। वे पुरस्कार में

 

मिली 50,000 पाउंड की राशि को अनुवादक मिशेल हचिसन के साथ साझा किया। पुस्तक एक 10 वर्षीय लड़की पर केन्द्रित है, जो अपने भाई मैथ्यूज के साथ आइस-स्केटिंग के लिए जाने की अनुमति न मिलने से क्रोधित है।

 

यह पुरस्कार प्रति वर्ष किसी भी भाषा के काल्पनिक लघु कथा और उपन्यास को दिया जाता है, जिसका अनुवाद अंग्रेजी में हुआ हो और प्रकाशन ब्रिटेन अथवा आयरलैंड में हुआ हो। वर्ष 2019 का यह पुरस्कार ओमान की लेखिका जोखा

 

अल्हाथी को उनके उपन्यास 'सेलेस्टियल बॉडीज' के लिए प्रदान किया गया था। 

 

डेटन साहित्यिक शांति पुरस्कार, 2020

 

कनाडा की लेखिका मार्गरेट एटवुड को वर्ष 2020 के 'डेटन लिटरेचर पीस प्राइज लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सितम्बर, 2020 में सम्मानित किया गया।

 

यह पुरस्कार शांति, सामाजिक न्याय और वैश्विक समझ को बढ़ावा देने के लिए साहित्य की शक्ति को चिन्हित करने के लिए दिया जाता है। मार्गरेट एटवुड कविता, कथा, गैर काल्पनिक, निबंध और हास्य पुस्तकों की लेखिका है।

 

एशियन गेम चेंजर अवॉर्ड 2020 

 

प्रतिष्ठित इंडियन शेफ विकास खन्ना को 'एशियन गेम चेंजर अवॉर्ड 2020' से सम्मानित किया गया यह पुरस्कार उन्हें पूरे भारत में कोविड-19 महामारी के दौरान लाखों लोगों को बड़े पैमाने पर अपने भोजन वितरण अभियान 'Feed India" के माध्यम से खाना खिलाने के लिए दिया गया है। अमेरिका के एक गैर-लाभकारी संगठन एशिया सोसाइटी    द्वारा वर्ष 2014 में एशिया के भविष्य के लिए सकारात्मक योगदान देने वाले सच्चे नेताओं की पहचान करने और उन्हें सम्मानित करने के लिए एशियन गेम चेंजर अवार्ड्स की शुरूआत की गई थी। 

 

 स्टॉक होम जूनियर वॉटर प्राइज 2020

 

.25 अगस्त, 2020 को जापान की दो छात्रों हिरोकी मात्सुहाशी और टाकुमा मियामी को 'स्टॉकहोम जूनियर वाटर प्राइज 2020' से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 15 से 20 वर्ष की आयु के छात्रों के लिए एक प्रतियोगिता है, जिन्होंने स्कूल की परियोजनाएं विकसित की हैं, और ये परियोजनाएं बड़ी जल समस्या का निदान दे सकती है।  

भारतीय मूल की नूर को 'ब्लू प्लाक अवॉर्ड

 

ब्रिटेन की द्वितीय विश्व युद्ध की जासूस नूर इनायत खान 28 अगस्त, 2020 को भारतीय मूल की पहली महिला बनीं, जिन्हें मध्य लंदन में उनके पूर्व पारिवारिक घर me स्मारक 'ब्लू प्लाक' (Blue Plague) से सम्मानित किया गया।

 

यह सम्मान पाने वाली वह टीपू सुल्तान की वंशज भारतीय मूल की पहली महिला है। इंग्लिश हेरिटेज धर्मार्थ संगठन द्वारा संचालित ब्लूक प्लाक योजना प्रख्यात लोगों, संगठनों को सम्मानित करता है, जो लंदन में खास भवन से जुड़े    होते हैं।

 

नूर इनायत खान की पट्टिका ब्लूम्सबरी में 4-रिंगटोन स्ट्रीट पर पहुंची, जहां वह 1943 में नारी के कब्जे वाले फ्रांस के लिए रवाना होने से पहले रहती थी नूर ब्रिटेन में अंडरकवर रेडियो संचालक के तौर पर वहां गई 

थी। जर्मनी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2020 एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी को

 

'जर्मनी अवार्ड्स ऑफ एक्सीलेंस 2020' द्वारा 'लाइफ

 

टाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया।

 

उन्हें भारत के लिए एक विश्व स्तरीय बैंक के निर्माण के उनके कौशल हेतु सम्मानित किया गया। यूरोमनी अवार्ड्स सर्वश्रेष्ठ बैंकों और बैंकरों को प्रदान किया जाता है।

 

ग्रेटा थुनबर्ग को गुलबेंकियन पुरस्कार

 

स्वीडन की 17 वर्षीय जलवायु परिवर्तन के लिए आवाज उठाने वाली स्कूली छात्रा ग्रेटा थुनबर्ग को मानवता लिए वर्ष 2020 के गुलबेंकियन पुरस्कार से 20 जुलाई, 2020 को सम्मानित गया। इस पुरस्कार के अन्तर्गत ग्रेटा को 1 मिलियन यूरो की पुरस्कार राशि

 

प्रदान की गई। मानवता के लिए दिया जाने वाला गुलबेंकियन पुरस्कार

 

व्यक्तिगत समूहों अथवा दुनिया भर के संगठनों को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल होने के लिए अपनी नवीनता, नवाचार और प्रभावी प्रयासों के लिए दिया

 

जाता है।

 

  नेल्सन मंडेला पुरस्कार 2020

 

गिनियन डॉक्टर मोरिसाना कॉमेट और ग्रीस की मारियाना वार्दिनॉयनिस को वर्ष 2020 के नेल्सन मंडेला पुरस्कार सम्मानित किया गया।

 

यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है जो मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करते है। यह पुरस्कार हर पांच वर्ष में प्रदान किया जाता है।

 

महान प्रवासी सम्मान 2020 

 

दिल्ली में जन्में भारतीय मूल के दो व्यक्तियों सिद्धार्थ मुखर्जी और प्रोफेसर राज चेट्टी को अमेरिका में

 

2020 के 'महान प्रवासी सम्मान' से सम्मानित किया गया है। दिल्ली में पैदा हुए सिद्धार्थ प्रख्यात कैंसर

 

विशेषज्ञ और दर्जनों किताबों के लेखक हैं। वहीं राज समेत 39 हस्तियों को 2020 के 'ग्रेट इमिग्रेंट्स सम्मान के लिए चुना। कार्नेगी कारपोरेशन के अनुसार कोविड 19 की महामारी के दौरान सिद्धार्थ ने वायरस पर अपने निबंधों, इंटरव्यू द्वारा तथा पब्लिक फोरम और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कार्नेगी ने कहा, सिद्धार्थ मुखर्जी ने सोशल डिस्टेंसिंग, मॉस्क चेट्टी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं। चार जुलाई 2020 को अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस के पूर्व न्यूयॉर्क के कार्नेगी कारपोरेशन ने सिद्धार्थ और राज पहनने से लेकर खुद को पृथक करने के तरीके की सही जानकारी दी।

 

सिद्धार्थ मुखर्जी को उनकी पुस्तक 'एंपरर ऑफ ऑल मलेडीज : ए बायोग्राफी ऑफ कैंसर' के लिए पुलित्जर पुरस्कार मिल चुका है। सिद्धार्थ वर्ष 2009 से

 

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में मेडिसिन के असिस्टेंट प्रोफेसर व भौतिकविद हैं।

 

- राज चेट्टी राज चेट्टी हार्वर्ड के इतिहास में सबसे युवा प्रोफेसर में से

 

एक रहे हैं। अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के रूप में चेट्टी आर्थिक, सामाजिक गतिशीलता की राह के अवरोधों की पहचान के साथ नीतिगत समाधान खोजने की शोध लैब का दिशानिर्देशन करते रहे हैं। उन्होंने कोविड-19 के अर्थव्यवस्था पर रियल टाइम प्रभाव की निगरानी का मॉनीटर तैयार किया है। इस टूल से प्रशासन को स्वास्थ्य सम्बन्धी प्राथमिकताओं और आर्थिक जरूरतों के बीच संतुलन में मदद मिलती है।

 

2020 ग्रेट इमिग्रेंट अवार्ड में 35 देशों से आए प्रवासियों को चुना गया है, जो अमेरिका में बड़ा बदलाव लाने में सफल रहे है।

 

रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड 2020

 

 प्रसिद्ध गीतकार लेखक जावेद अख्तर को में उनके तर्क संगत विचार धर्मनिरपेक्षता, मानव विकास जून 2020 और मानवीय मूल्यों को अहमियत देने के लिए प्रतिष्ठित 'रिचर्ड डॉकिंस अवॉर्ड 2020' से सम्मानित किया गया। जावेद अख्तर यह अवॉर्ड पाने वाले पहले भारतीय है।

 

डायना अवार्ड 2020

 

नई दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल की 13 वर्षीय छात्रा फ्रीया ठकराल को उनके 'रिसाइक्लर ऐप' (RecyCler App) के लिए वर्ष 2020 के 'डायना पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। फ्रीया ने दिल्ली के रैगपिकर्स की मदद के लिए उपयोगकर्ताओं को बेस्ट-हैंडलर से जोड़ने के लिए इस एप को विकसित किया है। यह रिसाइक्लर एप एक वेब-बेस्ड मोबाइल एप्लीकेशन है जो उपयोगकर्ताओं को वेस्ट हैंडलर से जोड़ता है। डायना अवार्ड यूनाइटेड किंगडम द्वारा वर्ष 1999 दिया जा रहा है। यह अवॉर्ड ब्रिटेन सहित दुनिया भर के युवाओं के सामाजिक कार्यों और मानवीय प्रयासों को पहचानने के लिए राजकुमारी डायना की स्मृति में दिया जाता है।

 

- कोरोना क्रिटिकल वर्कर हीरो अवॉर्ड

 

मुंबई में जन्मी ब्रिटेन के चार्ली टाउन में नर्स के रूप में कार्य करने वाली रिजा अब्राहम को ब्रिटिश सरकार ने कोरोना क्रिटिकल वर्कर हीरो अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा जुलाई, 2020 में किया। रिजा को इस अवॉर्ड के लिए चुनने का कारण उनकी लगातार कोरोना मरीजों के प्रति की गई सेवा है। उन्होंने अपनी डेढ़ वर्ष की बच्ची को छोड़कर लगातार कोरोना मरीजों की रेख की।

 

टून मीडिया अवार्ड

 

एनीमेशन मास्टर्स समिट 2020-डिजिटल संस्करण के

 

तहत टून मीडिया ग्रुप (TMG) द्वारा शुरू किए गए 'लीजेंड ऑफ एनिमेशन" पुरस्कार मरणोपरांत महान एनिमेशन निर्देशक अर्नब चौधरी को दिया जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार भारत के एनीमेशन और मनोरंजन उद्योग में दिए उनके अमूल्य योगदान के लिए दिया जा रहा है। अर्नब का निधन 25 दिसंबर, 2019 को हुआ था, उनकी एनीमेशन फिल्म 'Arjun The Warrior Prince'ऑस्कर पुरस्कार हेतु नामित होने वाली पहली

 

एनीमेशन फिल्म थी।

 

टेम्पलटन पुरस्कार (2020) 

संयुक्त राज्य अमरीका के नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हैल्थ के महानिदेशक फ्रांसिस कॉलिंस (Francis collins), जो एक प्रसिद्ध आनुवांशिकी विज्ञानी (Geneticist)भी हैं, को वर्ष 2020 के टेम्पलटन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अमेरिका के टेम्पलटन फाउण्डेशन द्वारा 20 मई, 2020 को इस पुरस्कार की घोषणा की गई थी। कॉलिंस को यह पुरस्कार अपने शोध में विज्ञान एवं अध्यात्म के मिश्रण के लिए दिया गया है। इस वर्ष इस पुरस्कार तहत देय राशि 13 के

 

लाख डॉलर है। जॉन टेम्पलटन फाउण्डेशन द्वारा 1973 में शुरू किया गया यह पुरस्कार सर्वाधिक पुरस्कार राशि वाले वैयक्तिक

 

पुरस्कारों में से एक है। फ्रांसिस कॉलिंस इस पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले 50वें व्यक्ति हैं। 1973 में पहला टेम्पलटन पुरस्कार भारत की मदर टेरेसा को दिया गया था। बाद में डेसमंड टू टू (द. अफ्रीका) व दलाई लामा आदि को

 

यह पुरस्कार दिया जा

 

चुका पिछले वर्ष 2019 का यह पुरस्कार अमेरिका के ही भौतिकी अंतरिक्ष विज्ञानी मार्सेलो ग्लीसर को व उससे पूर्व 2018 का पुरस्कार जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला 11 को दिया गया था।

 

 प्रिट्जकर पुरस्कार 2020 

 

वास्तुकला (Architecture ) के क्षेत्र का वर्ष 2020 का प्रतिष्ठित प्रित्जकर पुरस्कार (Pritzker Prize) आयरलैण्ड की आर्किटेक्ट्स यवोन फैरेल (Yvonne pharrell) व शैली मैकनमारा (Shelley McNamara) को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है।

 

निर्माण उद्योग में नोबेल पुरस्कार के समान माने जाने वाले इस पुरस्कार के अन्तर्गत पदक के साथ एक लाख डॉलर की राशि प्रदान की जाती है।

 

वर्ष 2018 में यह पुरस्कार भारत के वास्तुकार बालकृष्ण दोषी को दिया गया था, जो इस पुरस्कार से सम्मानित पहले व एकमात्र भारतीय वास्तुकार हैं।

 

गणित के क्षेत्र का एबेल पुरस्कार 2020 

 

गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2020 का एबेल पुरस्कार हिब्रू यूनिवर्सिटी (यरूशलेम) के 84 वर्षीय हिलेल फ्रस्टेनबर्ग व येल यूनिवर्सिटी (अमेरिका) के 74 वर्षीय ग्रेगरी मार्गुलिस को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है। इसकी घोषणा नॉर्वे की एकेडमी ऑफ साइंस एण्ड लैटर्स ने 18 मार्च, 2020 को किया था।

 

 पुलित्जर पुरस्कार 2020 

 

पत्रकारिता, साहित्य, ड्रामा व संगीत आदि क्षेत्रों के वर्ष 2020 के पुलित्जर पुरस्कारों का विवरण इस

प्रकार है

 पत्रकारिता पुरस्कारों में जनसेवा, इन्वेस्टीगेटिव रिपोर्टिग एक्सप्लेनेटरी रिपोर्टिंग, इंटरनेशनल रिपोर्टिंग व फीच राइटिंग आदि के कुल 15 पुरस्कार शामिल हैं, जबकि 7 अन्य पुरस्कार ड्रामा, फिक्शन व संगीत आदि के लिए हैं।

पत्रकारिता के पुरस्कारों में सर्वाधिक प्रतिष्ठित जनसेवा का पुलित्जर दैनिक समाचार-पत्र प्रो. पब्लिका के सहयोग सहित द एंकोरेज डेली न्यूज (The Anchorage Daily News with Contributions from Pro Publica) को दिया गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स को सर्वाधिक तीन पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र में मिले हैं।

 

इस वर्ष के पुलित्जर पुरस्कारों से सम्मानित किए जाने वालों में भारत के तीन फोटो पत्रकार-मुख्तार खान, 4. यासीन डार व चन्नी आनन्द शामिल है। एसोसिएटेड प्रेस के इन फोटो पत्रकारों को फीचर फोटोग्राफी की श्रेणी का पुरस्कार दिया गया है।

 

पोएट्री-द ट्रेडिशन (जेरिको ब्रॉन) जनरल नॉनफिक्शन-The End of the Myth :

 

From the Frontier of the border Wall in

 

the Mind of America ( ) संगीत-The Central Park Fire (एंथोनी डेविस) 22 श्रेणियों में दिए गए इन पुलित्जर पुरस्कारों में 15

 

15 हजार डॉलर की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाती है।

 

जनसेवा के पुरस्कार के अन्तर्गत स्वर्ण पदक भी दिया

 

जाता है। 

 

गुइलेर्मो कानो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम पुरस्कार 2020

 

यूनेस्को ने पत्रकारिता के क्षेत्र का वर्ष 2020 का 'गुइलेर्मो कानो विश्व प्रेस स्वतन्त्रता पुरस्कार' (Guillermo Cano World Press Freedom Prize) कोलम्बिया की खोजी पत्रकार जिनेथ बेदोया लीमा (Jineth Bedoya Lima) को प्रदान किया है।

 

जेनिथ को यह पुरस्कार सशस्त्र संघर्ष व शान्ति प्रक्रिया से सम्बन्धित मुद्दों तथा इसमें महिलाओं के प्रति यौन शोषण आदि की रिपोर्टिंग के लिए दिया गया है। कोलम्बियाई पत्रकार गुइलेर्मो कानो की स्मृति में यूनेस्को द्वारा स्थापित 25 हजार डॉलर का यह पुरस्कार प्रतिवर्ष

 

3 मई को 'विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस' पर प्रदान किया

 

जाता है।

 

कोलंबिया के समाचार-पत्र इंस्पेक्टर के सम्पादक गुलामों कान की गोली मारकर 17 दिसम्बर, 1986 को हत्या कर दी गई थी तथा यूनेस्को द्वारा उनकी स्मृति

 

में इस पुरस्कार की स्थापना 1997 में की गई थी। 

 

गांधी नोबेल शांति पुरस्कार 2020 

 

डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर (म.प्र.) से सम्बद्ध तथा भारतीय गणराज्य के राष्ट्रपति के पूर्व ओएसडी डॉ. कन्हैया त्रिपाठी को 'गांधी पीस फाउंडेशन, नेपाल' द्वारा गांधी नोबेल शांति पुरस्कार 2020' से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। इन्हें यह पुरस्कार महात्मा गाँधी और विश्व शान्ति पर किये गए उनके महत्त्वपूर्ण कार्य के लिए दिया जा रहा है।

 

गांधी जी के जन्म के 150वीं वर्ष गांठ पर फाउण्डेशन द्वारा यह पुरस्कार दिया जा रहा है, यह पुरस्कार कन्हैया त्रिपाठी को लंदन के हाउस ऑफ पार्लियामेन्ट में 11 से 13 जून 2021 के बीच नेपाल द्वारा आयोजित एक समारोह में दिया जाएगा। 

 

इसरो प्रमुख के शिवन को वॉन कर्मन अवॉर्ड 2020 

 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो प्रमुख

 

कैलाशवादिवू सीवन को इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ

 

एस्ट्रोनॉटिक्स (IA) के 'वॉन कर्मन अवॉर्ड 2020'

 

के लिए जुलाई 2020 में चुना गया। आईएए के इस सर्वोच्च सम्मान से शिवन को मार्च 2021 में पेरिस फ्रांस में सम्मानित किया जाएगा। इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एस्ट्रोनॉटिक्स की स्थापना संगठन के पहले अध्यक्ष वॉन कर्मन ने थी, जो अंतरिक्ष में सीमाओं का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्हीं की स्मृति में यह पुरस्कार 1982 से दिया जा रहा है।

 

यह पुरस्कार राष्ट्रीयता या लिंग की सीमा को पार करके विज्ञान की किसी भी शाखा में आजीवन उपलब्धियों के लिए प्रतिवर्ष दिया जाता है।

 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को पॉल हैरिस फेलो सम्मान

 

 तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीस्वामी को शिकागो अमेरिका के 'रोटरी फाउण्डेशन ऑफ रोटरी इंटरनेशनल' द्वारा जुलाई 2020 में पॉल हैरिस फेलो सम्मान' से सम्मानित किया गया। सम्मान के रूप में पलानी स्वामी को एक लैपलपिन के साथ प्रमाण-पत्र तथा पॉल हैरिस फेलो पदक प्रदान किया गया।

 

यह फेलो सम्मान उन्हें दिया जाता है जो अपने समुदाय को पेयजल, स्वच्छता, बीमारियों की रोकथाम, पर्यावरण,

 

विश्व शान्ति आदि जैसी कुशल सेवाएं प्रदान करते है। 

 

 अमर्त्य सेन को जर्मन बुक टुडे का शान्ति पुरस्कार 2020

 

नोबेल विजेता भारतीय अर्थशास्त्री प्रो. अमर्त्य सेन को जर्मन बुक टुडे ने जून 2020 में अपने शान्ति पुरस्कार से सम्मानित किया। प्रो. सेन को यह पुरस्कार वैश्विक न्याय व सामाजिक असमानता पर उनके कार्य के लिए दिया गया है। अर्थशास्त्र के नोबेल सहित इन्हें 1999 में भारत रत्न भी प्रदान किया गया था।

 

IIFTC टूरिज्म इम्पैक्ट अवॉर्ड 2020 

 

मार्च 2020 में बॉलीवुड निर्माता/निर्देशक जोया अख्तर को सिनेमा के माध्यम से विश्व पर्यटन के लिए उत्कृष्ट योगदान के लिए 'IIFTC टूरिज्म इम्पैक्ट अवॉर्ड 2020' से सम्मानित किया गया है। उन्हें 2011 में बनाई गई फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की शूटिंग स्पेन और 2015 की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'दिल धड़कने दो की शूटिंग तुर्की में करने के लिए (पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए) पुरस्कृत किया गया है।

 

एशिया का सबसे बड़ा फिल्म पर्यटन कार्यक्रम आठवाँ 'भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पर्यटन सम्मेलन' (IFSC) 5 से 7 मार्च, 2020 तक महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई में आयोजित किया गया था।

 

IIFTC दुनिया भर के फिल्म उद्योगों, पर्यटन कार्यालयों और प्रोडक्शन सर्विस कम्पनियों के लिए अपनी लोकेशन और सेवाओं को भारतीय फिल्म उद्योग के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए एशिया का सबसे बड़ा मंच प्रदान करता है।

 

मेजर सुमन को संयुक्त राष्ट्र मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड'

 

वर्ष 2019 में 'दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन

(UNMISS) में महिला शान्तिदूत के रूप में सेवाएं देने

 

वाली भारतीय सेना की अधिकारी मेजर सुमन गवानी

 

को 29 मई, 2020 को प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र मिलिट्री

 

जेंडर एडवोकेट ऑफ द इयर पुरस्कार' से सम्मानित

 

किया गया। मेजर सुमन को यह अवॉर्ड ब्राजील की नौसेना अधिकारी कमांडर कार्ला मोंटेइरो डी कास्त्रो अरुजो के साथ संयुक्त रूप से दिया गया।

 

2018 में UNMISS में तैनाती के बाद मेजर सुमन न संघर्ष के दौरान महिलाओं के खिलाफ होने वाली यौन हिंसा के बारे में संयुक्त राष्ट्र सेना के 230 प्रेक्षकों को प्रशिक्षण दिया और संयुक्त राष्ट्र के प्रत्येक अभियान में महिला सैन्य प्रेक्षक की उपस्थिति सुनिश्चित की है। 

 

सामाजिक उद्यमिता के लिए स्कोल अवार्ड 2020 

 

भारत स्थित गैर-लाभकारी संगठन ARMAAN को भारत में मातृ एवं बाल स्वास्थ्य क्षेत्र में असाधारण कार्य

 

के लिए 3 अप्रैल, 2020 को 'सामाजिक उद्यमिता के लिए स्कोल अवार्ड 2020' से सम्मानित किया गया। स्कूल फाउंडेशन (Skoll Foundation) प्रत्येक वर्ष सामाजिक उद्यमियों के एक ऐसे समूह को स्कोल अवार्ड्स प्रदान करता है, जिनके नवप्रवर्तन पहले से महत्त्वपूर्ण हैं और जो दुनिया की कुछ ज्वलंत समस्याओं पर प्रभाव

 

डालते हैं।

 

प्रत्येक पुरस्कार प्राप्तकर्ता को अपने कार्य और अपने प्रभाव को बढ़ाने के लिए स्कोल से 1.5 मिलियन डॉलर का सहायता अनुदान प्राप्त होता है।

 

ARMAAN भारत में मातृ सशक्तिकरण और बाल

 

स्वास्थ्य की दिशा में कार्य करता है। यह भारत सरकार की साझेदारी में दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल स्वास्थ्य कार्यक्रमो (किलकारी और मोबाइल अकादमी) का कार्यान्वयन कर रहा है।

 

जेफ स्कोल ने शान्ति और समृद्धि की एक स्थायी दुनिया के अपने दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए 1999 में स्कोल फाउंडेशन की स्थापना की। - किरण मजूमदार शॉ को आर्ट एंड यंग का

 

विश्व का सर्वश्रेष्ठ उद्यमी पुरस्कार 2020

 

बायोकॉन लि. की कार्यकारी चेयर पर्सन 

 

किरन-मजूमदार शॉ को अस्स्ट एंड यंग के विश्व के सर्वश्रेष्ठ उद्यमी का

 

पुरस्कार 4 जून, 2020 को प्रदान किया गया है। मजूमदार का इस सम्मान के लिए चयन 41 देशों के

 

सर्वश्रेष्ठ उद्यमियों में से किया गया है।

 

यह पुरस्कार पाने वाली शॉ दूसरी महिला है, इससे 2011 में सिंगापुर की हाईफ्लक्स लि. की ओलिविया

 

को यह पुरस्कार प्रदान किया गया था। 

 

विश्व खाद्य पुरस्कार 2020

 

भारतीय मूल के अमेरिकी मृदा वैज्ञानिक डॉ. रतनलाल को वर्ष 2020 के लिए विश्व खाद्य पुरस्कार (World

 

Food Prize) देने की घोषणा 11 जून, 2020 को की गई। डॉ. रतन लाल को खाद्य उत्पादन में वृद्धि हेतु मृदा केन्द्रित दृष्टिकोण विकसित करने के लिए 2.50 लाख डॉलर राशि वाला यह पुरस्कार देने की घोषणा की गई है, यह पुरस्कार उन्हें अक्टूबर 2020 में विश्व खाद्य दिवस के अवसर प्रदान किया जाएगा।

 

 'अमेरिकन एकेडमी ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज' की सदस्यता के लिए तीन भारतीय चयनित

 

अप्रैल 2020 में 'अमेरिकन एकेडमी ऑफ आर्ट्स एंड HIS (American academy of Arts and Sciences) की प्रतिष्ठित अन्तर्राष्ट्रीय मानद सदस्यता

के लिए तीन भारतीयों को चयनित किया गया है। भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरू के 'सॉलिड स्टेट और स्ट्रक्चरल केमिस्ट्री यूनिट' से बिमन बागची और जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च

 

(JNCASR), बेंगलुरु से शोभना नरसिम्हन को मानव सदस्यता हेतु चुना गया है। मानविकी और कला स्ट्रीम के लिए दिल्ली के जवाहरलाल

 

नेहरू विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ आर्ट्स से कविता सिंह चुनी गई हैं।

 

एंड एस्थेटिक्स

 

1780 में स्थापित 'अमेरिकन एकेडमी ऑफ आर्ट्स एंड साइसेंज' उन विद्वानों और नेतृत्व कर्ताओं को सम्मानित करती है, जिन्होंने विज्ञान, कला, मानविकी और सार्वजनिक

 

जीवन में खुद को उत्कृष्ट साबित किया हो तथा महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय और वैश्विक मुद्दों पर समाधान प्रस्तुत किया हो।

 

 कॉमनवेल्थ लघु कथा पुरस्कार 2020रांची (झारखंड) की कृतिक पांडे को उनकी लघुकथा 'ग्रेट इंडियन टी एंड स्नैक्स' के वर्ष 2020 के

 

राष्ट्रमंडल लघु कथा पुरस्कार से जून 2020 में सम्मानित किया गया।

 

कॉमनवेल्थ फाउंडेशन द्वारा संचालित, क्ति पोषित, अप्रकाशित लघुकथा के लिए यह पुरस्कार एशिया पैसिफिक, अफ्रीका, कनाडा, यूरोप और कैरेबियन देशों के 5 क्षेत्रीय विजेताओं

 

को प्रदान किया जाता है।

 

 न्यूयॉर्क इंटेलेक्चुअल प्रापर्टी लॉ एसोसिएशन

 

इन्वेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार 2020 यह पुरस्कार भारत के राजीव जोशी को इलेक्ट्रॉनिक उद्योग को आगे बढ़ाने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) क्षमताओं को बेहतर बनाने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए

 

दिया गया है। 

 

गुस्तावे ट्रोवे पुरस्कार 2020

 

भारत की पहली सौर ऊर्जा संचालित नौका फेरी आदित्य को जून, 2020 में 'गुस्तावे ट्रोवे पुरस्कार 2020' प्रदान किया गया। कोच्चि सोलर एंड इलेक्ट्रिक बोट्स

 

द्वारा निर्मित यह नौका केरल जल परिवहन निगम द्वारा संचालित है। आदित्य भारत की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा

 

संचालित नौका है, इसकी क्षमता 75 सीटों की है। फेरी आदित्य एशिया की पहली नौका है जिसे गुस्तावे ट्रोवे पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार की स्थापना फ्रांसीसी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर

 

गुस्तावे ट्रोवे की स्मृति में किया गया है। 0 ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2020

 

भारत के सचिन अवस्थी को जुलाई, 2020 में लंदन में ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2020' के लिए आयोजित एक वेबिनार में Top Publicist' पुरस्कार से सम्मानित

 

किया गया। गंगा की स्वच्छता अभियान से जुड़े सचिन ने हरिद्वार से वाराणसी तक 5 दिवसीय लंबी स्वच्छ गंगा जागरूकता

 

यात्रा का आयोजन किया था। 

 

ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड को वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन ड्राइव

 

(WHD) की सम्मानजनक पहल के रूप में जाना जाता है। इस पुरस्कार का उद्देश्य उन व्यक्तियों को सम्मानित करना है, जो समाज और दुनिया की बेहतरी में योगदान दे रहे है।

 

सीपीजे इंटरनेशनल प्रेस फ्रीडम अवार्ड 2020 'इंटरनेशनल

 

कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स (CPI) ने प्रेस फ्रीडम अवॉर्ड 2020' की घोषणा 16 जुलाई, 2020 को की। इस पुरस्कार से बांग्लादेश के शाहिदुल आलम, ईरान के मोहम्मद मोसाद, नाइजीरिया से डायो ओलरू न्योमी और रूस से श्वेतलाना प्रोकोपायवा को सम्मानित करने की

 

घोषणा की गई है।

 

पुरस्कृत किये जाने वाले चारों पत्रकारों को अपनी रिपोर्टिंग के लिए प्रतिशोध में गिरफ्तारी या आपराधिक अभियोजन का सामना करना पड़ा है। इन चारों के अलावा अमल क्लूनी को 'ग्वेन इफिल प्रेस फ्रीडम अवॉर्ड 2020'

 

से सम्मानित किया गया है।

 

ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड 2020

 

टाटा समूह के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन और लॉकहीड मार्टिन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष जिम ताइक्लेट को अमेरिकी इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC) के 'ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड

 

2020' से जुलाई 2020 में सम्मानित किया गया।

 

USIBC ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड की शुरूआत 2007 में की गई थी भारत और अमेरिका के शीर्ष कॉरिट अधिकारियों द्वारा दिया जाता है। 

 

92वें एकेडमी (ऑस्कर) अवार्ड 2020

 

लॉस एंजेलिस (अमेरिका) में 10 फरवरी, 2020 को

 

आयोजित एक समारोह में फिल्मी दुनिया के लिए दिए

 

जाने वाले सर्वोच्च ऑस्कर पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह में दक्षिण कोरियाई फिल्म 'पैरासाइट' ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही यह फिल्म सर्वोच्च सम्मान पाने वाली पहली

 

गैर-अंग्रेजी भाषी फिल्म बन गई है।

 

पैरासाइट फिल्म को कुल चार अवॉर्ड - सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल

 

स्क्रीनप्ले, सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल फीचर श्रेणी में मिले हैं। 'पैरासाइट' फिल्म की कहानी बहुत ही मार्मिक है और इसमें समाज व्यवस्था पर तंज कसा गया है। कहानी दो

 

दक्षिण कोरियाई परिवारों के साथ आगे बढ़ती है।

 

कोरिया में रहने वाले दो परिवारों को अलग-अलग आर्थिक

 

स्त्रियों की वजह से पेश आने वाली दिक्कतों को पैरासाइट में डार्क ह्यूमर के जरिए दर्शाया गया है। पुरस्कार विजेताओं की सूची इस प्रकार है सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- बोंग जून (फिल्म पैरासाइट)

 

सर्वश्रेष्ठ फिल्म - पैरासाइट (द. कोरिया)

 

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- जोक्विन फिनिक्स (फिल्म 'जोकर')

 

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- रेनी जेलबेगर (फिल्म 'जूडी' सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता-ब्रैड पिट (वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड) सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री- लॉरा डर्न (मैरिज स्टोरी

 

फिल्म)

 

सर्वश्रेष्ठ विदेशी फीचर फिल्म- पैरासाइट सर्वश्रेष्ठ मौलिक पटकथा- बॉन्ग जून रेहान खान वोन (पैरासाइट के लिए)

 

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और पत्नी मिशेल के सेंट प्रोडक्शन हाउस की 'अमेरिकन फैक्ट्री श्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर चुनी गई। यह उत्पादन क्षेत्र में घटती नौकरियों पर है। इसके निर्देशक जूलिया रिचर्ट और स्टीवन लोगो है।

 

'टॉय स्टोरी 4' को 'एनिमेटेड फीचर' श्रेणी में ऑस्कर मिला, एनिमेशन स्टूडियो 'पिक्चर' का यह 10वां ऑस्कर है।

 

92वें ऑस्कर पुरस्कार हेतु फिल्म 'जोकर' सर्वाधिक 11 श्रेणियों में नामांकित थी लेकिन सर्वाधिक (4 पुरस्कार पैरासाइट ने जीते। पूर्व अमेरिकी फुटबॉलर मैथ्यू ए चेरी ने अपनी एनीमेटेड शॉर्ट फिल्म 'हेयर लव' के लिए 90वें एकेडमी ऑस्कर अवॉर्ड जीता मैथ्यू यह अवॉर्ड जीतने वाले दूसरे एथलीट है, उन्होंने इस फिल्म को स्वयं ही डायरेक्ट किया था।

 

क्रिस्टल अवॉर्ड 2020

 

दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक में फरवरी 2020 में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता बढ़ाने के लिए दिशा में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए 'क्रिस्टल अवार्ड 2020' से सम्मानित किया गया।

 

नोबेल पुरस्कार 2019

 

वर्ष 2019 के लिए प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार चिकित्सा, भौतिकी, रसायन, साहित्य, शान्ति और अर्थशास्त्र के लिए 15 व्यक्तियों को प्रदान किया गया है जिनका विवरण इस प्रकार हैं

 

चिकित्सा-वर्ष 2019 का चिकित्सा नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से विलियम केलिन जूनियर (हार्वड यूनिवर्सिटी), सर पीटर जे. रैडक्लिफ (ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी) और ग्रेग एल. सेमेन्जा (जॉन हॉपकिन्स युनिवर्सिटी) को मानव कोशिकाएँ किस प्रकार प्रतिक्रियाएँ करती हैं और ऑक्सीजन उपलब्धता के अनुकूल होती हैं, इससे सम्बन्धित खोजों के लिए दिया गया है। इनकी इस खोज से रक्त अल्पता, कैंसर और कई अन्य बीमारियों से लड़ने में मदद मिलेगी। 

 

भौतिकी-वर्ष 2019 के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार ब्रह्माण्ड के उद्भव और ब्रह्माण्ड में पृथ्वी के स्थान की हमारी समझ में योगदान के लिए

 

दिया गया है। पुरस्कार का आधा हिस्सा जेम्स पीबल्स (प्रिंसटन युनिवर्सिटी) को 'भौतिक ब्रह्माण्ड विज्ञान' में सैद्धान्तिक खोजों के लिए तथा बाकी आधा भाग मिशेल मेयर (युनिवर्सिटी ऑफ जेनेवा) एवं डिडिएर क्वेलोज (युनिवर्सिटी ऑफ जेनेवा एवं युनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज) को सोलर-प्रकार के तारे की परिक्रमा करने वाले एक बर्हिग्रह (Exoplanet) की खोज के लिए दिया गया है।

 

रसायन-वर्ष 2019 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार जॉन बी गुडएनफ (युनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास), एम. स्टैनली विटिंघम (बिंघमटन युनिवर्सिटी) और अकिरा योशिनो (मीजो युनिवर्सिटी) को लिथियम आयन बैटरियों के विकास के लिए दिया गया है। साहित्य-ऑस्ट्रियाई लेखक पीटर हैण्डके और पोलैण्ड

 

की लेखिका ओल्गा तोकार्चुक को क्रमशः वर्ष 2019 और 2018 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

 

वर्ष 2018 का साहित्य नोबेल पुरस्कार वर्ष 2019 में घोषित किया गया है, क्योंकि स्वीडिश एकेडमी में घोटालों के कारण वर्ष 2018 में यह पुरस्कार नहीं दिया गया था।

 

शांति-इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को शान्ति व अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करने के उनके प्रयासों और विशेष रूप से पड़ोसी देश इरीट्रिया'

 

के साथ सीमा संघर्ष को सुलझाने के लिए उनकी निर्णायक पहल के लिए वर्ष 2019 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया है आबिए अहमद अली पहले इथियोपियाई हैं, जिन्हें नोबेल पुरस्कार दिया गया है। यह पुरस्कार इथियोपिया तथा पूर्व व उत्तर-पूर्व अफ्रीकी क्षेत्रों में शान्ति एवं सामंजस्य के लिए काम करने वाले सभी हितधारकों को पहचानने के लिए भी है।

 

अर्थशास्त्र- रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साईन्सेज द्वारा अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में स्वर्ग रिक्सबैंक प्राइज इन इकोनॉमिक साइन्सेज 2019 को भारतीय मूल के अमेरिकी अभिजीत बनर्जी (MIT-कैम्ब्रिज, USA), एस्थर डुफ्लो (MIT-कैम्ब्रिज, USA) और माइकल क्रेमर (हार्वर्ड यूनिवर्सिटी) को वैश्विक गरीबी को कम करने के लिए उनके प्रयोगात्मक दृष्टिकोण के लिए दिया गया है।

 

डफली अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जीतने वाली केवल दूसरी महिला हैं। अभिजीत बनर्जी और एस्थर डुफ्लो नोबेल पुरस्कार जीतने वाले छठे पति-पत्नी हैं। वर्ष 2009 में अमेरिका की एलिनोर ऑस्ट्रोम अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला बनी थी। अर्थशास्त्र का नोबेल जीतने वाले अभिजीत भारतीय मूल के दूसरे अर्थशास्त्री है, इनसे पूर्व 1998 अमर्त्य सेन

 

को अर्थशास्त्र का नोबेल मिला था।

 

सौंदर्य प्रतियोगिता पुरस्कार

 

मिस वर्ल्ड 2019 

 

2019 की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का फाइनल राउंड

 

ब्रिटेन के लंदन में 14 दिसम्बर, 2019 को सम्पन्न हुआ। जिसमें मिस वर्ल्ड का खिताब जमैका की टोनी एन सिंह ने प्राप्त किया। गत वर्ष की विश्व सुन्दरी वानेसा पोंस (मेक्सिको) ने उन्हें इसका ताज पहनाया। फ्रांस की ओफेली मेजिनो (Ophely Mexico) इस प्रतियोगिता में प्रथम उपविजेता व भारत की सुमन राव इसमें द्वितीय उपविजेता रहीं। 

 

मिस यूनिवर्स 2019

 

- वर्ष 2019 की मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का फाइनल अमरीका के अटलांटा में 8 दिसम्बर, 2019 को सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का खिताब द. अफ्रीका की 26 वर्षीय जोजिबिनी टुंजी (Zozibini Tunzi) ने जीता। प्यूर्टो रिको की मैडिसन एंडरसोन (Madison Ander son) इस प्रतियोगिता में प्रथम उपविजेता रहीं, जबकि मेक्सिको की सोफिया अरागोन (Sofia.Aragon) द्वितीय विजेता बनीं।




राष्ट्रीय पुरस्कार फॉर एक्सीलेंस' और समाज सेवा के लिए 'मुप्पवरपु राष्ट्रीय पुरस्कार' से सम्मानित किया

 

गया। स्वामीनाथन को कृषि क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए तथा मुनिरत्नम को समाज सेवा के माध्यम से लोगों के जीवन में सुधार लाने में उनके योगदान के लिए

 

सम्मानित किया गया है। पुरस्कार के अन्तर्गत पांच लाख रु. और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। 0 साहित्य अकादमी पुरस्कार 2019 साहित्य अकादमी द्वारा 18 दिसंबर, 2019 को 23 भाषाओं के लिए वर्ष 2019 के साहित्य अकादमी

 

Previous
Next Post »