करेंट अफेयर्स 29 अक्टूबर 2021 सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण
CONTENT
प्रश्न 1- हाल ही में केंद्र सरकार ने कोविड-19 टीकाकरण के लिए किस अभियान को शुरू करने की घोषणा की है?
प्रश्न 2- हाल ही में जैव प्रौद्योगिकी विभाग का नया सचिव किसे नियुक्त किया गया है?
प्रश्न 3- हाल ही में “आपके दरवाजे पर शिक्षा योजना” किस राज्य में शुरू की गई है?
प्रश्न 4- हाल ही में ”कमला हैरिस: फिनॉमिनल वूमेन” बुक किसके द्वारा लिखी गई है?
प्रश्न 5-हाल ही में तटरक्षक जहाज “सार्थक” भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हुआ है इसे किसके द्वारा बनाया गया है?
प्रश्न 6-हाल ही में कौन सी ट्रेन भारत की पहली एकीकृत प्रबंधन प्रमाणित से प्रमाणित ट्रेन बनी?
प्रश्न 7-हाल ही में उत्सर्जन गैप रिपोर्ट किसके द्वारा जारी की गई है?
प्रश्न 8-हाल ही में भारत ने किस संस्था के साथ मिजोरम में शहरी गतिशीलता में सुधार के लिए समझौता किया है?
प्रश्न 9- हाल ही में किसने ज्ञान ऐप और प्लेटफार्म “कंसल्ट” लांच किया गया?
प्रश्न 10- हाल ही में भारत और किस देश ने आठवां नवाचार दिवस मनाया?
प्रश्न 1- हाल ही में केंद्र सरकार ने कोविड-19 टीकाकरण के लिए किस अभियान को शुरू करने की घोषणा की है?
1- घर-घर टीकाकरण अभियान
2- घर और बाहर टीकाकरण अभियान
3- डोर स्टेप टीकाकरण अभियान
4- डोर टू डोर टीकाकरण अभियान
अन्य महत्वपूर्ण पॉइंट्स
डोर टू डोर टीकाकरण अभियान
यह अभियान केंद्र सरकार शुरू करेगी
इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता सभी राज्यों में घर घर जाकर कोविड-19 टीकाकरण करेंगे
इस अभियान के दौरान ऐसे जिलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जहां 50% से कम कोविड टीका लगाया गया है
प्रश्न 2- हाल ही में जैव प्रौद्योगिकी विभाग का नया सचिव किसे नियुक्त किया गया है?
1- जय शाह
2- अमित खंडेलवाल
3- राजेश गोखले
4- विनय कटियार
अन्य महत्वपूर्ण पॉइंट्स
जैव प्रौद्योगिकी विभाग का नया सचिव नियुक्त
केंद्र सरकार ने राजेश गोखले को जैव प्रौद्योगिकी विभाग का नया सचिव नियुक्त किया है
वे रेनू स्वरूप का स्थान लेंगे
प्रश्न 3- हाल ही में “आपके दरवाजे पर शिक्षा योजना” किस राज्य में शुरू की गई है?
1- मध्य प्रदेश
2- महाराष्ट्र
3- तमिल नाडु
4- गुजरात
अन्य महत्वपूर्ण पॉइंट्स
“आपके दरवाजे पर शिक्षा” योजना शुरू
यह योजना तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुरू किया
यह योजना राज्य में हर बच्चे को शिक्षित करने की योजना है
इसके तहत नामांकित स्वयंसेवक प्रत्येक शाम को एक विशिष्ट स्थान पर 1 घंटे के लिए छात्रों को शिक्षित करेंगे
स्वयंसेवक और छात्र अनुपात 1: 20 होगा
योजना के तहत नामांकित स्वयंसेवक 12वीं कक्षा तक पढ़े हुए हो तभी वह एक से पांचवीं तक के छात्रों को
पढ़ा सकते हैं और डिग्री धारण करने वाले स्वयंसेवक मिडिल स्कूल के छात्रों को पढ़ा सकते हैं
तमिल नाडु
या दक्षिण भारत का एक राज्य है
राजधानी और सबसे बड़ा शहर--- चेन्नई
राज्यपाल- आरएन रवी
मुख्यमंत्री-- एमके स्टालिन
प्रश्न 4- हाल ही में ”कमला हैरिस: फिनॉमिनल वूमेन” बुक किसके द्वारा लिखी गई है?
1- विनय कटियार
2- चिदानंद राजघटा
3- अमित अग्रवाल
4- मोहन चक्रवर्ती
अन्य महत्वपूर्ण पॉइंट्स
”कमला हैरिस: फिनॉमिनल वूमेन” बुक
चिदानंद राजघटा ने यह बुक लिखी है
इस बुक में कमला हैरिस और उनका भारत से संबंध तथा उपराष्ट्रपति बनने के उनके सफर का विस्तृत वर्णन
किया गया है
कमला हैरिस संयुक्त राज्य अमेरिका की उपराष्ट्रपति है वह इस पद पर पहुंचने वाली भारतीय मूल की पहली
महिला भी हैं
संयुक्त राज्य अमेरिका
यहां उत्तरी अमेरिका में स्थित एक देश है
राजधानी - वाशिंगटन डीसी
सबसे बड़ा नगर-- न्यूयॉर्क
राष्ट्रपति- जो वाइडन
उपराष्ट्रपति--कमला हैरिस
प्रश्न 5-हाल ही में तटरक्षक जहाज “सार्थक” भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हुआ है इसे किसके
द्वारा बनाया गया है?
1- रिलायंस ग्रुप
2- बजाज ग्रुप
3- डीआरडीओ
4- गोवा शिपयार्ड लिमिटेड
अन्य महत्वपूर्ण पॉइंट्स
तटरक्षक जहाज “सार्थक” भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हुआ
यह तटरक्षक जहाज स्वदेशी रूप से निर्मित किया गया है
इसे 28 अक्टूबर 2021 को भारतीय तटरक्षक बल में शामिल किया गया है
भारतीय तटरक्षक बल के लिए यह जहाज गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा बनाए जा रहे पांच अपतटीय गश्ती
जहाजों में से चौथा है
भारतीय तटरक्षक बल
यह एक समुद्री कानून प्रवर्तन और खोज तथा बचाव एजेंसी है 1 फरवरी 1977 को संसद के तटरक्षक
अधिनियम 1978 द्वारा स्थापित किया गया था
यह रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्य करता है
तटरक्षक बल भारतीय नौसेना, मत्स्य,, सीमा शुल्क विभाग और केंद्रीय तथा राज्य पुलिस बलों के सहयोग
से कार्य करता है
प्रश्न 6-हाल ही में कौन सी ट्रेन भारत की पहली एकीकृत प्रबंधन प्रमाणित से प्रमाणित ट्रेन बनी?
1- मुंबई एक्सप्रेस
2- कोलकाता एक्सप्रेस
3- मैसूर-- चेन्नई शताब्दी एक्सप्रेस
4- पटियाला जनशताब्दी एक्सप्रेस
अन्य महत्वपूर्ण पॉइंट्स
मैसूर-- चेन्नई शताब्दी एक्सप्रेस पहली एकीकृत प्रबंधन प्रमाणित से प्रमाणित ट्रेन बनी
यह शताब्दी एक्सप्रेस दक्षिण रेलवे के साथ-साथ भारतीय रेलवे की पहली एकीकृत प्रबंधन प्रणाली प्रमाणित
ट्रेन बन गई है
चेन्नई- मैसूर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन वर्ष1994 में रेलवे की सेवा में आई थी
यह ट्रेन आईएसओ 9001:2001 प्रमाणपत्र 2007 में प्राप्त करने वाली दक्षिण रेलवे की पहली ट्रेन बनी थी
प्रश्न 7-हाल ही में उत्सर्जन गैप रिपोर्ट किसके द्वारा जारी की गई है?
1- विश्व बैंक
2- आईएमएफ
3- एशियाई विकास बैंक
4- संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम
अन्य महत्वपूर्ण पॉइंट्स
उत्सर्जन गैप रिपोर्ट का 12 संस्करण जारी
इसे 26 अक्टूबर 2021 को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा जारी किया गया है
इसका शीर्षक ‘द हीट इस ऑन” है
इस रिपोर्ट के अनुसार, इस सदी तक दुनिया 2.7 डिग्री सेल्सियस तक गर्म हो सकती है
कोविड-19 महामारी के कारण वर्ष 2020 में वैश्विक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में 5.4% की
गिरावट
आई है
इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में, विश्व के विभिन्न भागों में बाढ़, सूखा, जंगल की आग और तूफान जैसे
चरम मौसमी घटनाओं में वृद्धि देखी गई
इस रिपोर्ट के अनुसार यह पता चलता है कि वैश्विक जलवायु कार्यवाही अभी भी अपर्याप्त है
इसमें यह बताया गया है कि 1.5 डिग्री सेल्सियस के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए देशों को अगले 8 वर्षों में ग्रीनहाउस
गैस उत्सर्जन में आधे से भी अधिक की कटौती करनी होगी
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम
यह संयुक्त राष्ट्र की पर्यावरण संबंधी गतिविधियों का नियंत्रण करता है
इसकी स्थापना 1972 में संयुक्त राष्ट्र मानव पर्यावरण सम्मेलन के परिणाम स्वरुप की गई थी
इसका मुख्यालय नैरोबी में स्थित है
इस के वर्तमान अध्यक्ष Inger Andersen है
प्रश्न 8-हाल ही में भारत ने किस संस्था के साथ मिजोरम में शहरी गतिशीलता में सुधार के लिए समझौता किया है?
1- विश्व बैंक
2- आईएमएफ
3- विश्व स्वास्थ्य संगठन
4- एशियाई विकास बैंक
अन्य महत्वपूर्ण पॉइंट्स
भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक ने मिजोरम में शहरी गतिशीलता में सुधार के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
एशियाई विकास बैंक और भारत सरकार के बीच यह समझौता 4.5 मिलियन डॉलर का है
शहरी गतिशीलता परियोजनाओं से सड़कों पर यातायात भीड़ कम होगी और लोगों तथा सामानों की
आवाजाही में सुधार हो सकेगा इसके साथ ही यहां राज्य के शहरी विकास में और गरीबी उन्मूलन विभाग
की दक्षता में भी सुधार करने में मदद करेगा
यह समझौता शहरी परिवहन के लिए विकास की नई रणनीति तैयार करने में मदद करेगा
एशियाई विकास बैंक
यह एक क्षेत्रीय विकास बैंक है
इसकी स्थापना 1966 में हुई थी
मुख्यालय- फिलीपींस
प्रश्न 9- हाल ही में किसने ज्ञान ऐप और प्लेटफार्म “कंसल्ट” लांच किया गया?
1- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
2- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
3- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
4- केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी
अन्य महत्वपूर्ण पॉइंट्स
इसे केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लांच किया है
यह नवाचार, उद्यमिता, विद, कौशल विकास और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया गया है
यह ऐप मेंटर्स के लिए अपने जीवन के अनुभव साझा करने में मदद करेगा जिसकी सहायता से कई
क्षेत्रों के विशेषज्ञ सलाह, परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान करेंगे
इसके माध्यम से लोग सामाजिक विज्ञान, खेल, साहित्य, बीमा, सेना, ऊर्जा, सुरक्षा, पर्यावरण,
मानव संसाधन, भोजन, भारतीय इतिहास, आर्थिक जानकारी और कृषि सहित 65 विषयों पर जानकारी
प्राप्त कर सकते हैं
प्रश्न 10- हाल ही में भारत और किस देश ने आठवां नवाचार दिवस मनाया?
1- अमेरिका
2- ऑस्ट्रेलिया
3- अफगानिस्तान
4- स्वीडन
अन्य महत्वपूर्ण पॉइंट्स
भारत और स्वीडन ने आठवां नवाचार दिवस मनाया
यह दिन 26 अक्टूबर को मनाया गया
इस अवसर पर दोनों देशों ने जलवायु परिवर्तन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की इसके साथ ही भारत
और स्वीडन के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए भी चर्चा की गई
स्वीडन
यह एक स्कैंडिनेवियाइ देश और उत्तरी यूरोप का सबसे बड़ा देश है
राजधानी-- स्टॉकहोम
मुद्रा-- स्वीडिश क्रोन
ConversionConversion EmoticonEmoticon