Search

Current Affairs 13 October 2021 करेंट अफेयर्स 13 अक्टूबर 2021

Current Affairs 13 October 2021 

करेंट अफेयर्स 13 अक्टूबर 2021  सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इंपोर्टेंट


CONTENT

एपीडा ने साइट्रस (नींबू वर्गीय) और इसके मूल्य वर्धित उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आईसीएआर-केंद्रीय साइट्रस अनुसंधान संस्थान , नागपुर के साथ एक समझौता किया

तुर्की ग्रैंड प्रिक्स

सरकारी कर्मचारियों के चुनाव और राजनीति में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा

अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

आर्यभट्ट पुरस्कार प्रदान किया गया

एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया

सतत शहरी प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर यूएनडीपी हैंड बुक लॉन्च

ईरान के पहले राष्ट्रपति का निधन

इराक का संसदीय चुनाव

स्वच्छ, स्वस्थ और टिकाऊ पर्यावरण को मानव अधिकार घोषित किया गया

16 अक्टूबर को मिशन  लूसी लांच किया जाएगा

करेंट अफेयर्स पर आधारित प्रश्न

प्रश्न- हाल ही में एपीडा ने साइट्रस (नींबू वर्गीय) और इसके मूल्य वर्धित उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए किसके साथ समझौता किया है?

प्रश्न- कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) की स्थापना कब की गई थी?

प्रश्न- हाल ही में  किसने  तुर्की ग्रैंड प्रिक्स जीता?

प्रश्न- हाल ही में किस राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के चुनाव और राजनीति में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है?

प्रश्न- हाल ही में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है?

प्रश्न- हाल ही में आर्यभट्ट पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?

प्रश्न- हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया गया ?

प्रश्न- हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया इसकी थीम क्या है?

प्रश्न- लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार 2021 किसे प्रदान किया गया ?

प्रश्न- सतत शहरी प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर यूएनडीपी हैंड बुक   किसने लॉन्च किया?

प्रश्न- हाल ही में ईरान के पहले राष्ट्रपति का निधन हो गया उनका नाम क्या था?

प्रश्न- हाल ही में स्वच्छ, स्वस्थ और टिकाऊ पर्यावरण को मानव अधिकार  किसने घोषित किया ?

प्रश्न- 16 अक्टूबर को मिशन  लूसी किसके द्वारा लांच किया जाएगा?



एपीडा ने साइट्रस (नींबू वर्गीय) और इसके मूल्य वर्धित उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आईसीएआर-केंद्रीय साइट्रस अनुसंधान संस्थान , नागपुर के साथ एक समझौता किया 

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण और केंद्रीय साइट्रस अनुसंधान संस्थान ने मूल्य वर्धित उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं जिससे कि प्रभावी और उत्कृष्ट खेती पर ध्यान दिया जा सके और किसानों, निर्यातकों, उद्यमियों और अन्य हितधारकों के लिए क्षमता निर्माण के उपाय किए जा सके

इस समझौते के माध्यम से जलवायु अनुकूल कृषि विकसित करने ,अच्छी कृषि प्रथाओं को बढ़ावा देने, किसानों की जरूरत के लिए ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी का प्रयोग करने में सहायता देना इस समझौते का प्रमुख उद्देश्य है 

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा)

स्थापना 1985 में की गई

संसद द्वारा

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण अधिनियम के अंतर्गत

 

तुर्की ग्रैंड प्रिक्स

हाल ही में मर्सिडीज के  वाल्टेरी बोटास ने तुर्की ग्रैंड प्रिक्स जीता

दूसरे स्थान पर रेड बुल के मैक्स वेरस्टैपेन रहे

तुर्की

राजधानी -अंकारा 

सबसे बड़ा- नगर इस्तांबुल 

राजभाषा- तुर्की 

राष्ट्रपति - रिसेप तैयप ईदोगान  

मुद्रा- नई तुर्किश लिरा 


सरकारी कर्मचारियों के चुनाव और राजनीति में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा

हरियाणा सरकार ने यह प्रतिबंध लगाया है

यदि कोई इस आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी

अधिसूचना के माध्यम से यह प्रतिबंध लगाया गया है, इस  अधिसूचना में यह कहा गया है कि कोई भी सरकारी कर्मचारी राजनीति में भाग लेने वाले किसी भी राजनीतिक दल या फिर किसी संगठन का सदस्य नहीं होना चाहिए  ना ही किसी राजनीतिक आंदोलन या गतिविधि में सहायता करनी चाहिए

 हरियाणा

 राजधानी चंडीगढ़ है

 मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हैं

 राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय हैं

 सबसे बड़ा शहर फरीदाबाद है

 गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था 

यह पंजाब,हिमाचल प्रदेश,राजस्थान और उत्तर प्रदेश से घिरा है


अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

जोशुआ एंग्रिस्ट,डेबिट कार्ड और गुइडो इम्बेंस ने 2021 का यह पुरस्कार जीता

न्यूनतम वेतन, प्रवास और शिक्षा के श्रम बाजार प्रभावों पर शोध के लिए

अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार देने की शुरुआत 1968 में हुई थी

भारत में अब तक केवल 2 भारतीयों ने अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त किए हैं-

1-अमर्त्य सेन ने 1998 में

2- अभिजीत बनर्जी ने 2019 में


नोबेल पुरस्कार

अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में यह पुरस्कार दिया जाता है

यह पुरस्कार शांति, साहित्य, भौतिकी एवं रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है

नोबेल पुरस्कार की शुरुआत नोबेल फाउंडेशन द्वारा 1901 में की गई थी


आर्यभट्ट पुरस्कार प्रदान किया गया

डॉक्टर जी सतीश रेड्डी को आर्यभट्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया

यह पुरस्कार एस्ट्रोनॉटिकल सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा प्रदान किया गया है

यह पुरस्कार उन्हें भारत में   एस्ट्रोनॉटिक्स को बढ़ावा देने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है

डॉक्टर जी सतीश रेड्डी रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन विभाग के अध्यक्ष हैं

आर्यभट्ट पुरस्कार

यह एक वार्षिक पुरस्कार है 

यह पुरस्कार  ऐसे व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने एस्ट्रोनॉटिक्स में उल्लेखनीय योगदान दिया है


एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया

स्थापना 1990 में हुई थी

एस्ट्रोनॉटिक्स के विकास को बढ़ावा देने के लिए 


अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर को मनाया गया

यह दिन बालिकाओं के अधिकार को मान्यता देने के लिए मनाया जाता है

इसका मुख्य उद्देश्य लड़कियों को विश्व की प्रगति में भागीदार बनाना है

यह दिन 2011 से मनाया जा रहा है जब संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में घोषित किया था

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2021 की थीम” डिजिटल पीढ़ी, हमारी पीढ़ी” है

सतत विकास लक्ष्यों में लक्ष्य 5 लैंगिक समानता हासिल करने और महिलाओं तथा लड़कियों को सशक्त बनाने से संबंधित है


लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया

 उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू द्वारा

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया को यह पुरस्कार प्रदान किया

डॉक्टर रणदीप गुलेरिया को पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है

इसके अलावा उन्हें डॉक्टर बी सी राय राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार

लाल बहादुर शास्त्री प्रबंधन संस्थान, दिल्ली द्वारा स्थापित किया गया था

यह पुरस्कार किसी व्यक्ति को लोक प्रशासन , सार्वजनिक मामलों, कला, संस्कृति, खेल और प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है


सतत शहरी प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर यूएनडीपी हैंड बुक लॉन्च

 नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार द्वारा यह हैंडबुक लांच की गई

इसमें प्लास्टिक के उपयोग के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए जारी किया गया है

 इसमें प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन को लेकर एक व्यापक अवलोकन प्रस्तुत किया गया है

इसमें रीयूज, रिड्यूस और रीसायकल मॉडल पर प्रकाश डाला गया है

नीति आयोग

गैर संवैधानिक निकाय है

1 जनवरी 2015 को स्थापित किया गया

इसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं

उपाध्यक्ष राजीव कुमार है

मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत है


ईरान के पहले राष्ट्रपति का निधन

ईरान के पहले राष्ट्रपति अबुल हसन बनी सद्र  का हाल ही में निधन हो गया

उन्होंने 1980 से 1981 तक ईरान के राष्ट्रपति के रूप में पद संभाला था

इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रपति पद संभालने से पहले वित्त मंत्री और विदेश मंत्री के रूप में भी कार्य किया था

ईरान

राष्ट्रपति इब्राहिम  रायशि है

राजधानी तेहरान है

पश्चिम एशिया में स्थित एक देश है

इसकी सीमा तुर्कमेनिस्तान, अजरबैजान,पाकिस्तान,इराक,  तुर्की,अफगानिस्तान से लगती है 



इराक का संसदीय चुनाव

इराक के संसदीय चुनाव में शिया मुस्लिम धर्मगुरु की  पार्टी ने संसदीय चुनाव में 329 सदस्यीय संसद में 73 सीटें जीती हैं

इराक

वर्तमान राष्ट्रपति बरहम सालिह है

राजधानी बगदाद है

मुद्रा दीनार है

पश्चिमी एशिया का देश है

इसकी सीमा ईरान, जॉर्डन, सीरिया, कुवैत, तुर्की और सऊदी अरब से लगती है


स्वच्छ, स्वस्थ और टिकाऊ पर्यावरण को मानव अधिकार घोषित किया गया

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद द्वारा मानव अधिकार के रूप में इस को मान्यता दी गई

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर साल वायु प्रदूषण से लाखों लोग मारे जाते हैं

इस प्रस्ताव को मालदीव, मोरक्को, स्लोवेनिया, कोस्टा रिका और स्विट्जरलैंड द्वारा प्रस्तावित किया गया था

इस प्रस्ताव के पारित होने के समय भारत, चीन, रूस और जापान ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद

स्थापना -2006 में 

मुख्यालय- जिनेवा ,स्विट्जरलैंड में 

उद्देश्य- मानवाधिकारों को बढ़ावा देना


16 अक्टूबर को मिशन  लूसी लांच किया जाएगा

नासा द्वारा

बृहस्पति  ट्रोजन ग्रहों का अध्ययन करने के लिए

यह बाहरी सौरमंडल से पृथ्वी के आसपास क्षेत्र में लौटने वाला पहला अंतरिक्ष यान होगा जो कि सौरमंडल की उत्पत्ति और विकास को समझने में मदद करेगा

यह मिशन सौर ऊर्जा से संचालित होगा

करेंट अफेयर पर आधारित प्रश्न

प्रश्न- हाल ही में एपीडा ने साइट्रस (नींबू वर्गीय) और इसके मूल्य वर्धित उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए किसके साथ समझौता किया है?

आईसीएआर-केंद्रीय साइट्रस अनुसंधान संस्थान , नागपुर के साथ एक समझौता किया 

प्रश्न- कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) की स्थापना कब की गई थी?

स्थापना 1985 में की गई

प्रश्न- हाल ही में  किसने  तुर्की ग्रैंड प्रिक्स जीता?

मर्सिडीज के  वाल्टेरी बोटास ने तुर्की ग्रैंड प्रिक्स जीता

प्रश्न- हाल ही में किस राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के चुनाव और राजनीति में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है?

 हरियाणा सरकार  ने

प्रश्न- हाल ही में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है?

जोशुआ एंग्रिस्ट,डेबिट कार्ड और गुइडो इम्बेंस को

प्रश्न- हाल ही में आर्यभट्ट पुरस्कार किसे प्रदान किया गया? 

डॉक्टर जी सतीश रेड्डी को

प्रश्न- हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया गया ? 

11 अक्टूबर को

प्रश्न- हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया इसकी थीम क्या है?

2021 की थीम” डिजिटल पीढ़ी, हमारी पीढ़ी” है

प्रश्न- लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार 2021 किसे प्रदान किया गया ?

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया को

प्रश्न- सतत शहरी प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर यूएनडीपी हैंड बुक   किसने लॉन्च किया?

नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार ने

प्रश्न- हाल ही में ईरान के पहले राष्ट्रपति का निधन हो गया उनका नाम क्या था?

अबुल हसन बनी सद्र 

प्रश्न- हाल ही में स्वच्छ, स्वस्थ और टिकाऊ पर्यावरण को मानव अधिकार  किसने घोषित किया ?

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने

प्रश्न- 16 अक्टूबर को मिशन  लूसी किसके द्वारा लांच किया जाएगा?

नासा द्वारा
















 

Previous
Next Post »