Search

Current Affairs 30 October 2021

करेंट अफेयर्स 30 अक्टूबर 2021  सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण 

 CONTENT 


प्रश्न 1- हाल ही में  भारतीय मूल की किस महिला को कनाडा का रक्षा मंत्री बनाया गया है? 

प्रश्न 2-  16वां G-20 शिखर सम्मेलन कहां 30 से 31 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा?  

प्रश्न 3- हाल ही में  नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध कब तक के लिए बढ़ा दिया  है? 

प्रश्न 4- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 14 से 27 नवंबर तक कहां आयोजित होगा? 

प्रश्न 5-हाल ही में  कन्नड़ फिल्मों के किस प्रसिद्ध अभिनेता का बेंगलुरु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया? 

प्रश्न 6-हाल ही में  किसने चेन्नई में भारतीय मानव महासागर अभियान “समुद्रयान” का शुभारंभ किया? 

प्रश्न 7-हाल ही में  जलवायु स्वतंत्रता सूचकांक किसके द्वारा जारी किया गया है? 

प्रश्न 8-हाल ही में  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहां आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आवास योजना का उद्घाटन किया? 

प्रश्न 9- हाल ही में किसने भारतीय वायु सेना के साथ लंबी दूरी के बम का सफल परीक्षण किया? 

प्रश्न 10- हाल ही में भारत ने किस देश को तीन लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सौंपी है?


 

प्रश्न 1- हाल ही में  भारतीय मूल की किस महिला को कनाडा का रक्षा मंत्री बनाया गया है? 

1-    अवनी देसाई

2-    शोभना पांडे

3-    अनुराधा अग्रवाल

4-    अनीता  आनंद

 

महत्वपूर्ण  पॉइंट्स

भारतीय मूल की कनाडाई अनीता आनंद को कनाडा का रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है

उन्होंने रक्षा मंत्री के रूप में हरजीत सज्जन की जगह लिया है

 

कनाडा 

यह उत्तरी अमेरिका का एक देश है

राजधानी- ओटावा

सबसे बड़ा शहर-- टोरंटो

प्रधानमंत्री-  JUSTIN  TRUDEAU

प्रश्न 2-  16वां G-20 शिखर सम्मेलन कहां 30 से 31 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा?  

1-    अमेरिका

2-    चीन

3-    जापान

4-    इटली

 

 

अन्य महत्वपूर्ण  पॉइंट्स

 

16 वां G-20 शिखर सम्मेलन इटली में 30 से 31 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा

G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोम पहुंच गए हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रेगी के निमंत्रण पर शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे हैं

शिखर सम्मेलन में जी-20 के सदस्य देशों के अलावा, यूरोपीय संघ और अन्य आमंत्रित देशों तथा अंतरराष्ट्रीय संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  इटली के  रोम में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष उर्सुला वान  के साथ संयुक्त बैठक किया

अपनी इस यात्रा के अगले चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन में पार्टियों के 26 वें सम्मेलन ( COP-26) के विश्व नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग  लेने के लिए ग्लास्गो जाएंगे

यह सम्मेलन 1 और 2 नवंबर को आयोजित किया जाएगा जिसमें 120 से अधिक देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाग लेंगे

G--20

एक अंतरराष्ट्रीय समूह है जिसमें 19 देशों के अलावा यूरोपीय संघ शामिल है

यह समूह दुनिया की अधिकांश सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से बना है, जिसमें विकसित और विकासशील दोनों देश शामिल है

यह समूह सामूहिक रूप से दुनिया की आबादी का दो तिहाई, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का 75 - 80% और वैश्विक भूमि क्षेत्र का लगभग आधा हिस्सा इसमें शामिल है

यह वैश्विक अर्थव्यवस्था से संबंधित मुद्दों के लिए कार्य करता है

इसका गठन 26 सितंबर 1999 को हुआ था

इसके गठन का उद्देश्य वैश्विक अर्थव्यवस्था के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करने के लिए औद्योगिक और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाना है

इसके सदस्य देशों में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, जर्मनी, फ्रांस, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान,अमेरिका, दक्षिण कोरिया, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके, यूरोपीय संघ

पहला जी-20 शिखर सम्मेलन अमेरिका में वर्ष 2008 में हुआ था

15 वां जी-20 शिखर सम्मेलन  सऊदी अरब के रियाद में  वर्ष 2020 में आयोजित किया गया था

16 वां जी-20 शिखर सम्मेलन इटली के रोम में आयोजित किया जाएगा 30 से 31 अक्टूबर 2020 को

17 वां जी-20 शिखर सम्मेलन  2022 में इंडोनेशिया के बाली में आयोजित किया जाएगा

18 वां जी-20 शिखर सम्मेलन  2023 में भारत में आयोजित किया जाएगा

19वां जी-20 शिखर सम्मेलन  2024 में ब्राजील में आयोजित किया जाएगा

वर्तमान अध्यक्ष- मारियो डेगी

प्रश्न 3- हाल ही में  नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध कब तक के लिए बढ़ा दिया  है? 

1-   20 नवंबर 2021

2-    15 नवंबर 2021

3-    12 नवंबर 2021

4-    30 नवंबर 2021

 

अन्य महत्वपूर्ण  पॉइंट्स

 नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों  के निलंबन को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है

 केंद्र सरकार ने पिछले साल 23 मार्च को कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था 

बाद में, कुछ देशों के साथ हवाई बुलबुले की व्यवस्था के तहत उड़ान प्रतिबंधों में ढील दी गई थी

 

प्रश्न 4- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 14 से 27 नवंबर तक कहां आयोजित होगा? 

1-   नई दिल्ली

2-   बेंगलुरु

3-   मुंबई

4-   जयपुर

 

अन्य महत्वपूर्ण  पॉइंट्स

 

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला नई दिल्ली में 14 से 27 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा

इसकी थीम “आत्मनिर्भर भारत--  नए भारत का सपना” है 

इस वर्ष इस मेले में बिहार सहयोगी राज्य होगा

उत्तर प्रदेश और झारखंड फोकस राज्य होंगे

इस मेले में देश- विदेश से उत्पादों और सेवाओं की एक बड़ी संख्या प्रदर्शित की जाएगी जिसमें देश- विदेश से 2,000 से अधिक भागीदारों के आने की उम्मीद है

 

 

प्रश्न 5-हाल ही में  कन्नड़ फिल्मों के किस प्रसिद्ध अभिनेता का बेंगलुरु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया? 

1-   सुनील गोयनका

2-   संदीप बजाज

3-  मुकुल डिसूजा

4-   पुनीत राजकुमार

 

अन्य महत्वपूर्ण  पॉइंट्स

कन्नड़  फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता पुनीत राजकुमार का बेंगलुरु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया

वे 46 वर्ष के थे

 

 

प्रश्न 6-हाल ही में  किसने चेन्नई में भारतीय मानव महासागर अभियान “समुद्रयान” का शुभारंभ किया? 

1-   प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने

2-    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

3-    गृह मंत्री अमित शाह ने

4-   विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह

 

अन्य महत्वपूर्ण  पॉइंट्स

विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने चेन्नई में भारतीय मानव महासागर अभियान- “समुद्रयान” का शुभारंभ किया

इसके साथ ही भारत समुद्र के पानी के भीतर गतिविधियां करने वाले देशों जैसे अमेरिका, रूस, जापान, फ्रांस और चीन के विशेष समूह में शामिल हो गया

 

 

प्रश्न 7-हाल ही में  जलवायु स्वतंत्रता सूचकांक किसके द्वारा जारी किया गया है? 

1-   विश्व बैंक

2-    काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरमेंट एंड वॉटर

3-   एशियाई विकास बैंक

4-   संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम 

 

अन्य महत्वपूर्ण  पॉइंट्स

 

 काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरमेंट एंड वाटर द्वारा जलवायु सुविधा सूचकांक जारी किया है

 इसमें विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चरम जलवायु घटनाओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता का

आकलन किया है

 यह सूचकांक जिलेवार संवेदनशीलता का आकलन करता है

 इसने देश के 640 जिलों का विश्लेषण किया है

 इस रिपोर्ट में  बताया गया है कि 27 भारतीय राज्य और केंद्र शासित प्रदेश चरम जलवायु घटनाओं के प्रति   संवेदनशील हैं

भारत के सर्वाधिक जलवायु संवेदनशील जिलों में असम, तेलंगाना, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के जिले शामिल हैं

पूर्वोत्तर के राज्य बाढ़ के प्रति अधिक संवेदनशील हैं

 दक्षिण और मध्य भारत के राज्य अत्यधिक सूखे की चपेट में है

 इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 80% से अधिक भारतीय जलवायु जोखिम के प्रति संवेदनशील जिलों में निवास करते हैं

रिपोर्ट के अनुसार मात्र 63% भारतीय जिलों में जिला आपदा प्रबंधन योजना उपस्थित है

 

काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरमेंट एंड वाटर

 यह दिल्ली स्थित एक गैर-लाभकारी अनुसंधान संस्थान है

 इसकी स्थापना 2010 में हुई थी

 

 

प्रश्न 8-हाल ही में  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहां आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आवास योजना का उद्घाटन किया? 

1-  उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में

2-  मध्यप्रदेश के भोपाल में

3-   पंजाब के पटियाला में

4-   गुजरात के भावनगर में

 

अन्य महत्वपूर्ण  पॉइंट्स

 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुजरात के भावनगर में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आवास योजना का उद्घाटन किया

इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्य के शिक्षा मंत्री जीतू भाई वघानी मौजूद रहे 

 

गुजरात 

पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है

 इसकी उत्तरी पश्चिमी सीमा पाकिस्तान से लगती है

 राजस्थान और मध्य प्रदेश क्रमशः इसके उत्तर और उत्तर पूर्व में स्थित है महाराष्ट्र इसके दक्षिण में है

 इसकी राजधानी गांधीनगर है

 सबसे बड़ा शहर अहमदाबाद है

 राज्यपाल आचार्य देवव्रत हैं

 मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल है

 

 

प्रश्न 9- हाल ही में किसने भारतीय वायु सेना के साथ लंबी दूरी के बम का सफल परीक्षण किया? 

1-   इसरो

2-   डीआरडीओ

3-  मझगांव डॉक लिमिटेड

4-  बजाज ग्रुप

 

अन्य महत्वपूर्ण  पॉइंट्स

 

 रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन तथा भारतीय वायु सेना ने संयुक्त रूप से स्वदेशी रूप से विकसित लंबी

दूरी के बम का एक हवाई मंच से सफलतापूर्वक परीक्षण किया है

 इसने मिशन के सभी उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया

 यह परीक्षण ओडिशा में एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर से किया गया

 इस लंबी दूरी के बम को अन्य डीआरडीओ प्रयोगशालाओं के समन्वय में हैदराबाद स्थित डीआरडीओ

प्रयोगशाला, रिसर्च सेंटर  द्वारा  डिजाइन और विकसित किया गया

 

डीआरडीओ 

डीआरडीओ की स्थापना 1958 में की गई थी 

डीआरडीओ के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी है 

इसका मुख्यालय नई दिल्ली के डीआरडीओ भवन में स्थित है

यह भारत सरकार की एजेंसी है जो सैन्य अनुसंधान तथा विकास से संबंधित कार्य करता है 

 

 

प्रश्न 10- हाल ही में भारत ने किस देश को तीन लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सौंपी है?

1-    श्रीलंका

2-    म्यांमार

3-   अफगानिस्तान

4-    बांग्लादेश

अन्य महत्वपूर्ण  पॉइंट्स

 

बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने भारत की ओर से बांग्लादेश सरकार को तीन जीवन

रक्षक एंबुलेंस सौंपी है 

यह एंबुलेंस 109 लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की आपूर्ति के लिए समग्र कार्यक्रम का हिस्सा है, जैसा कि इस साल मार्च

में अपनी बांग्लादेश यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित किया गया था 

 

बांग्लादेश 

यह दक्षिण एशिया का एक राज्य है

इसके उत्तर, पूर्व और पश्चिमी सीमाएं भारत तथा दक्षिण पूर्व सीमा म्यांमार देश से मिलती है 

इसके दक्षिण में बंगाल की खाड़ी है

1947 में भारत के विभाजन के समय इसे पूर्वी पाकिस्तान के नाम से पाकिस्तान का पूर्वी भाग घोषित किया गया

राजधानी--  ढाका

मुद्रा--  टका

राजभाषा-- बंगाली

प्रधानमंत्री-- शेख हसीना








Previous
Next Post »