Current Affairs 12 October 2021
करेंट अफेयर 12 अक्टूबर 2021 सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इम्पोर्टेंट
content
कन्याकुमारी लौंग को जीआई टैग से सम्मानित किया गया
यह टैग उसे उसके विशिष्ट गुणों के कारण दिया गया है
यह अपनी तेल सामग्री और सुगंध की उच्च सांद्रता कि कारण प्रसिद्ध है
कन्याकुमारी लौंग देश के कुल लौंग उत्पादन का 65% है
लौंग का पारंपरिक रूप से प्रमुख उपयोग औषधि के रूप में तथा मसालों के रूप में प्रयोग किया जाता रहा है
भारत में लौंग की वार्षिक मांग 20,000 टन से भी अधिक है जबकि भारत में इसका उत्पादन केवल 1000 टन होता है अतिरिक्त का आयात किया जाता है
मुख्य रूप से इसकी खेती कन्याकुमारी जिले के पश्चिमी घाटों में समुद्र तल से 400 से 900 मीटर की उचाई पर किया जाता है
क्योंकि यह क्षेत्र पहाड़ी क्षेत्र है जिससे यहाँ पर अच्छी बारिश होती है और समुद्री धुंध के साथ साथ पर्याप्त धूप भी होती है, यह सभी कारक लौंग की विशिष्ट सुगंध और स्वाद का कारण माना जाता है
आठ न्यायाधीशों को उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया
इसके अलावा कानून मंत्रालय ने पांच मुख्य न्यायाधीशों को भी विभिन्न उच्च न्यायालयों में स्थानांतरित किया है
यह बड़ा फेरबदल मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण के नेतृत्व में किया गया
राजेश बिंदल को प्रयागराज उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया
रंजीत मोर को मेघालय उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया
सतीश चंद्र शर्मा को तेलंगाना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया
प्रकाश श्रीवास्तव को कलकत्ता उच्च न्यायालय काे मुख्य न्यायाधीश बनाया गया
आरवी मालीमठ को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया
अरविन्द कुमार को गुजरात उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया।
प्रशांत कुमार मिश्रा को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनाया गया।
जिन मुख्य न्यायाधीशों का तबादला हुआ उनके नाम-
ए कुरैशी को राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया।
इंद्रजीत मोहंती को त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनाया गया।
A.K गोस्वामी को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया।
विश्वनाथ सोमदर् को सिक्किम उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया।
मोहम्मद रफीक को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनाया गया।
प्रधानमंत्री गति शक्ति मास्टरप्लान शुरू किया जाएगा
13 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहला, राष्ट्रीय अवसंरचना मास्टर प्लान शुरू किया जाएगा।
इस योजना की घोषणा प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर इस साल किया था।
योजना के लिए केंद्र सरकार ने 16 विभागों को मिलाकर एक मास्टर प्लान बनाया है इसकी घोषणा प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को किया था
यह मास्टर प्लान देश के स्थानीय निर्माताओं को वैश्विक स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद करेगा
प्रधानमंत्री ने भारतीय अंतरिक्ष संघ का शुभारम्भ किया।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से।
11 अक्तूबर को
11 अक्तूबर को जयप्रकाश नारायण और नानाजी देशमुख की जयंती मनाई जाती है।
इसका उद्देश्य लॉजिस्टिक्स लागत में कटौती करना साथ ही आपूर्ति शृंखला में सुधार करके भारतीय उत्पादों को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाना है
समुद्री मलाबार अभ्यास
भारतीय नौसेना 12 से 15 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी में आयोजित समुद्री मालाबार अभ्यास के दूसरे चरण में भाग लेगी
इस अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया नेवी ,अमेरिका नेवी और जापान मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स भाग लेगी
आईएनएस सतपुरा, आईएनएस रणविजय और एक पनडुब्बी इस समुद्री अभ्यास में भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व करेगी
मालाबार अभ्यास की शुरुआत 1992 में भारत और अमेरिका के बीच एक वार्षिक द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास के रूप में शुरू किया गया था
भारत और डेन्मार्क ने चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए
इस समझौते के तहत कृषि और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया गया
किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि तकनीक पर सहयोग करने का निर्णय दोनों देशों ने लिया है
डेन्मार्क
स्कैंडिनेवियाई देश है
इसकी राजधानी कोपेनहेगन है
मुद्रा डेनिश क्रोन है
इसके प्रधानमंत्री मैंथे फ्रेडरिक्सन है
अब्दुल कादिर खान का निधन
अब्दुल कादिर खान पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के जनक कहे जाते हैं
इनका हाल ही में 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया
पाकिस्तान ने 1998 में परमाणु परीक्षण किया था ,जिसमें उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी
वर्ष 2004 में अनिधिकृत रूप से परमाणु रहस्य बेचने के आरोप में नजरबंद कर दिया गया था
पाकिस्तान
राजधानी इस्लामाबाद है
सबसे बड़ा नगर कराची है
राष्ट्रपति आरिफ अल्वी है
प्रधानमंत्री इमरान खान है
मुद्रा पाकिस्तानी रुपया है
माइ पोर्ट ऐप लॉन्च
केंद्र सरकार ने बंदरगाह संचालन की डिजिटल निगरानी करने के लिए लॉन्च किया है
इस ऐप में बंदरगाह के बारे में सभी जानकारी डिजिटल रूप से दर्शाई जाएगी जिसका 24/7 कहीं भी उपयोग किया जा सकता है
बंदरगाह
मुख्य आर्थिक सलाहकार का इस्तीफा
के वी सुब्रमण्यम जो की वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार थे हाल ही में इन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है
उन्होंने शैक्षिक क्षेत्र में वापस लौटने का फैसला किया है
उन्हें 2019 में 15 वें वित्त आयोग के सलाहकार परिषद में भी शामिल किया जा चुका है
वर्ष 2018 में उन्हें भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था
जेजे अंजारिया भारत के पहले आर्थिक सलाहकार थे
वित्त मंत्रालय
स्थापना 1946 में
मुख्यालय नई दिल्ली में
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हैं
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और वाश इंस्टिट्यूट ने सीवेज जल प्रदूषण प्रबंधन में क्षमता विकास के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए
इस समझौते से जल और स्वच्छता प्रबंधन के क्षेत्र में कुशल कार्यबल के विकास में सहायता मिलेगी
इस समझौते का उद्देश्य शहरी सीवेज प्रबंधन और भारतीय शहरों तथा कस्बों में अपशिष्ट जल प्रबंधन की दिशा में की गई तैयारियों में सुधार करना है
भारत और क्रोएशिया में समझौता
यह समझौता चिकित्सा प्रणाली में सुधार करने के लिए किया गया है
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान और क्रोएशिया के कॉर्नर हेल्थ टूरिज्म क्लस्टर ने आयुर्वेद के क्षेत्र में एकेडमिक सहयोग के लिए सहमत हुए हैं
उद्देश्य- आयुर्वेद के क्षेत्र में शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन और आयुर्वेदिक सिद्धांतों और प्रथाओं को चिकित्सा के साथ जोड़ना तथा हित धारकों की जरूरतों के अनुसार शैक्षणिक मानकों और पाठ्यक्रमों का विकास करना
क्रोएशिया
राजधानी जाग्रेब है
मुद्रा क्रोएशियाई कुनास है
राष्ट्रपति जोरान मिलनोविक हैं
उत्तर प्रदेश में नदी तटीय के कार्यक्रम का अनावरण
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने इस कार्यक्रम का अनावरण किया
उद्देश्य- देश में मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए
इस कार्यक्रम के अनावरण के अवसर पर चार अन्य राज्यों उड़ीसा, छत्तीसगढ़ ,त्रिपुरा, उत्तराखंड ने भी भाग लिया
इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री संपदा योजना के अंतर्गत एक विशेष गतिविधि के रूप में सूचित किया गया
प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना
भारत सरकार की योजना है
इसका उद्देश्य मछली पालन व्यवसाय से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि करने के साथ ही उनका जीवन स्तर सुधारना है
इसके माध्यम से सरकार जलीय कृषि को बढ़ावा देना चाहती है
इसकी शुरुआत 10 सितंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल रूप से किया था
राष्ट्रीय डिजिटल पशुधन मिशन ब्लू प्रिंट का अनावरण
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन डेरी राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने गुजरात के डेयरी विकास बोर्ड मुख्यालय में इसका अनावरण किया
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड
स्थापना- 1965
अध्यक्ष- मिनेश शाह
संस्थापक- वर्गीज कुरियन
मुख्यालय- गुजरात
भूजल संसाधनों के मानचित्रण के लिए हेली जनित सर्वेक्षण प्रौद्योगिकी की शुरुआत
केंद्रीय राज्यमंत्री विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ,जितेंद्र सिंह ने राजस्थान में इसका शुभारंभ किया, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद तथा राष्ट्रीय भू भौतिकी अनुसंधान संस्थान द्वारा विकसित किया गया है
इस प्रौद्योगिकी को चार राज्यों गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शुष्क और अर्ध शुष्क क्षेत्रों में लागू किया जाएगा
प्रश्न -हाल ही में किसे जीआई टैग से सम्मानित किया गया?
कन्याकुमारी लौंग को
प्रश्न -हाल ही में कितने न्यायाधीशों को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया?
आठ न्यायाधीशों को
प्रश्न -13 अक्टूबर 2021 को किस मास्टर प्लान को प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया जाएगा?
प्रधानमंत्री गति शक्ति मास्टरप्लान
प्रश्न -हाल ही में प्रधानमंत्री ने किस संघ का शुभारंभ किया?
भारतीय अंतरिक्ष संघ का
प्रश्न -समुद्री मलाबार अभ्यास किन देशों के बीच आयोजित किया जा रहा है?
भारत, अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया
प्रश्न - हाल ही में भारत और किस देश ने चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए?
भारत और डेन्मार्क ने
प्रश्न -हाल ही में पाकिस्तान के किस परमाणु वैज्ञानिक का निधन हो गया?
अब्दुल कादिर खान
प्रश्न -हाल ही में भारत सरकार ने बंदरगाह संचालन की डिजिटल निगरानी के लिए किस एप को लॉन्च किया?
माइ पोर्ट ऐप
प्रश्न -हाल ही में किसने मुख्य आर्थिक सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया?
केवी सुब्रमण्यम
प्रश्न - हाल ही में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और किस इंस्टीट्यूट ने शहरी सीवेज जल प्रदूषण प्रबंधन क्षमता में विकास के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए?
वाश इंस्टिट्यूट ने
प्रश्न -हाल ही में भारत और किस देश ने चिकित्सा प्रणाली में सुधार के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए?
क्रोएशिया ने
प्रश्न -हाल ही में भारत के किस राज्य में नदी तटीय कार्यक्रम का अनावरण किया गया?
उत्तर प्रदेश में नदी तटीय के कार्यक्रम का अनावरण
प्रश्न -हाल ही में किसने राष्ट्रीय डिजिटल पशुधन मिशन ब्लू प्रिंट का अनावरण किया?
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन डेरी राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने
प्रश्न -हाल ही में किसने भूजल संसाधनों के मानचित्रण के लिए हेली जनित सर्वेक्षण प्रौद्योगिकी की शुरुआत किया?
केंद्रीय राज्यमंत्री विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ,जितेंद्र सिंह ने
ConversionConversion EmoticonEmoticon