Search

Current Affairs 26 October 2021

करेंट अफेयर्स 26 अक्टूबर 2021  सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इंपोर्टेंट 

 
 


 

प्रश्न 1- हाल ही में भारत और रूस  ने किस क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता किया है? 

1- भू विज्ञान के क्षेत्र में 

2- भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में 

3- रसायन विज्ञान के क्षेत्र में 

4- अंतरिक्ष के क्षेत्र में  

 
 

भूविज्ञान के क्षेत्र में सहयोग करने के लिए यह समझौता किया गया है 

यह समझौता रूस की Ros Geologia और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के बीच हुआ है 

समझौता गहरे स्थानों पर और दबे हुए खनिज भंडारों की खोज के लिए ,भौतिक डेटा का विश्लेषण और प्रयोगशाला विश्लेषण ,रूसी सूचना प्रौद्योगिकी के साथ भारतीय भूविज्ञान, डेटा भंडार का संयुक्त विकास, अन्य प्रौद्योगिकियों का आदान प्रदान, वैज्ञानिक कर्मियों को प्रशिक्षित करना और क्षमता निर्माण करने के लिए किया गया है 

 
 

रूस

 

ूर्वी यूरोप और उत्तरी एशिया में फैला एक अंतरमहाद्वीपीय देश है 

क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश है  

इसकी सीमाएं विश्व के 16 देशों से मिलती है 

यह यूरोप में सबसे अधिक आबादी वाला देश भी है 

इसकी राजधानी मास्को है जो यूरोप का सबसे बड़ा शहर है 

राजभाषा- रूसी 

राष्ट्रपति- व्लादिमीर पुतिन 

मुद्रा- रूसी रूबल 


प्रश्न 2- हाल ही में भारत के किस पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत का दूसरा  समुद्री परीक्षण किया गया है ?  

1- आईएनएस सुमेधा का 

2- आईएनएस विक्रांत का 

3- आई एन एस विक्रमादित्य का 

4- आई एन एस आदित्य का 

 

आईएनएस विक्रांत भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत है  

इसका दूसरा समुद्री परीक्षण 24 अक्टूबर 2021 को शुरू हुआ 

आईएनएस विक्रांत को 23,000 करोड़ रुपए की लागत से कोचीन शिपयार्ड में बनाया गया 

यह भारत का सबसे बड़ा और सबसे जटिल  युद्धपोत है, जिसे पहली बार भारत में डिजाइन और निर्मित किया गया है 

इस विमानवाहक पोत की स्पीड 18 समुद्री मील या 52 किलोमीटर प्रति घंटा है 

भारत कुछ चुनिंदा देशों में है, जिनके पास ऐसे विमान वाहक पोत स्वदेशी रूप से निर्मित करने, डिजाइन करने की क्षमता है 

इन देशों में ब्रिटेन, रूस, जापान, इटलीब्रिटेन और अमेरिका तथा फ्रांस जैसे देश शामिल हैं 


प्रश्न 3- हाल ही में MK -54 टारपीडो खरीदने के लिए  भारत ने किस देश के साथ समझौता किया है? 

1-  ऑस्ट्रेलिया 

2-  दक्षिण अफ्रीका 

3- अमेरिका 

4- सऊदी अरब 

 

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए MK-54 टारपीडो खरीदने के लिए अमेरिकी सरकार के साथ यह समझौता किया है 

यह समझौता 423  करोड़ रुपए का है 
 

अमेरिका 


ाजधानी- वाशिंगटन डीसी 

सबसे बड़ा शहर- न्यूयॉर्क 

राष्ट्रपति-  जो. बिडेन 

मुद्रा- अमेरिकी डॉलर  


प्रश्न 4- हाल ही में किस देश ने 2050 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य प्रस्तुत किया  है? 

1- अमेरिका ने 

2- ऑस्ट्रेलिया ने 

3- पाकिस्तान ने 

4- जापान ने 

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की पृष्ठभूमि में ग्रीन हाउस महत्वाकांक्षी योजना लाना चाहते हैं  

ऑस्ट्रेलिया कोयला और प्राकृतिक गैस के दुनिया के सबसे बड़े निर्यातकों में से एक है ,इसकी कोयले से चलने वाली बिजली पर भारी निर्भरता है, जिसके कारण प्रति व्यक्ति ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में देश काफी आगे है  

इस वजह से ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कम करने को लेकर राजनीतिक मुद्दा ऑस्ट्रेलिया में बना हुआ है 

 

ऑस्ट्रेलिया  


ऑस्ट्रेलिया दुनिया का छठा सबसे बड़ा देश है 

इसकी राजधानी कैनबरा है ,जबकि सबसे बड़ा शहर सिडनी है 

प्रधानमंत्री  स्कॉट मॉरीसन है 

मुद्रा- ऑस्ट्रेलियन डॉलर 


प्रश्न 5-हाल ही में संयुक्त राष्ट्र दिवस  कब मनाया गया? 

1-  25 अक्टूबर 2021 

2-  22 अक्टूबर 2021 

3- 24 अक्टूबर 2021 

4- 21 अक्टूबर 2021 

 

संयुक्त राष्ट्र दिवस 24 अक्टूबर को मनाया गया 

1945 में संयुक्त राष्ट्र की  स्थापना को चिन्हित करने के लिए करने के लिए यह दिन मनाया जाता है 

पहली बार या दिन 24 अक्टूबर 1948 को मनाया गया था 


संयुक्त राष्ट्र 

संयुक्त राष्ट्र 24 अक्टूबर 1945 को अस्तित्व में आया 

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस हैं 

इसके अंगों में सुरक्षा परिषद, आर्थिक और सामाजिक परिषद, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय, संयुक्त राष्ट्र सचिवालय, न्यासी परिषद और सामान्य सम्मेलन शामिल है 

 

प्रश्न 6-हाल ही में किस राज्य में सभी मतदान केंद्रों की ऑनलाइन मैपिंग सुनिश्चित करने के लिए “गरुड़ ऐप” की शुरुआत की गई?

1-  पंजाब 

2-  राजस्थान 

3- मध्यप्रदेश 

4- उत्तर प्रदेश 

 
गरुड़ एप की शुरुआत पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी मतदान केंद्रों की ऑनलाइन मैपिंग सुनिश्चित करने के लिए की गई है 

यह  एप पारदर्शिता और समय पर चुनाव कार्य आसानी से पूरा करने के लिए लॉन्च किया गया है 

इस ऐप के माध्यम से बीएलओ अपने पंजीकृत मोबाइल से मतदान केंद्रों की तस्वीर और अन्य जानकारी अपडेट कर सकते हैं 

इसकी सहायता से मतदाता सूची में नाम जोड़ने के साथ -साथ नाम हटाने और मतदाताओं के पते में संशोधन करने में मदद मिलेंगी 


प्रश्न 7-हाल ही में किसे दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया? 

1-  अमिताभ बच्चन 

2-  रजनीकांत 

3- सलमान खान 

4- आमिर खान 

 
अभिनेता, निर्माता रजनीकांत को फ़िल्म इंडस्ट्री के क्षेत्र में उनके योगदान भी 67 वे राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया 

इस पुरस्कार को उन्होंने अपनी पुराने बस चालक मित्र के साथ साथ फ़िल्म निर्माता के बालाचंदर को भी समर्पित किया जिन्होंने उनकी पहली फ़िल्म अपूर्व रागंगल का निर्देशन किया था

 

दादा साहब फाल्के पुरस्कार 

यह पुरस्कार 1969 मैं भारत सरकार द्वारा भारतीय फ़िल्म उद्योग में फिल्मी हस्तियों के योगदान को मान्यता देने के लिए शुरू किया गया था 

यह फ़िल्म उद्योग का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है 

सबसे पहले दादा साहब फाल्के पुरस्कार देविका रानी ने प्राप्त किया था 
 

प्रश्न 8-हाल ही में इस देश के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुने गए? 

1-  अफगानिस्तान 

2-  ईरान 

3- तुर्कमेनिस्तान 

4- उज्बेकिस्तान 


हाल ही में हुए मतदान के प्रारंभिक परिणामों के अनुसार उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव को दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया 

उन्होंने इस चुनाव में 80.1 प्रतिशत मत प्राप्त किया 

राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव 2016 में उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति थे 


उज्बेकिस्तान

 

राजधानी- ताशकंद  

मुद्रा- उज्बेकिस्तानी सोम 

इसकी सीमा तुर्कमेनिस्तानअफगानिस्तान ,ताजिकिस्तानकजाखिस्तान और किर्गिस्तान से लगती है 

उज्बेकिस्तान मध्य एशिया में स्थित है 

 

प्रश्न 9- 28 अक्टूबर को वर्चुअल रूप से आयोजित होने वाले भारत आसियान शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेंगे? 

1-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

2- गृहमंत्री अमित शाह 

3- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 

4- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 

 
28 अक्तूबर को वर्चुअल रूप से आयोजित होने वाले भारत आसियान शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे 

यह 18 वां भारत आसियान शिखर सम्मेलन है ,जो ब्रुनेई में आयोजित होगा 


भारत- आसियान शिखर सम्मेलन 

यह सम्मेलन प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है 

17 वें भारत आसियान शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया था जो कि नवंबर 2020 में आयोजित किया गया था 


प्रश्न 10- भारत सरकार किस मिशन को लागू करने के लिए राष्ट्रीय संचालन समिति का गठन करेगी? 

1-  स्वच्छ भारत मिशन 

2-  मेक इन इंडिया 

3- प्रधानमंत्री आवास योजना 

4- निपुण भारत मिशन 

 

भारत सरकार ने निपुण भारत मिशन को लागू करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में एक राष्ट्रीय संचालन समिति का गठन किया है 

यह संचालन समिति निपुण भारत मिशन की प्रगति की निगरानी करेगी और अन्य संबंधित मुद्दों पर सुझाव देगी

 

निपुण भारत मिशन

 

इस मिशन को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के हिस्से के रूप में लॉन्च किया गया था 

इस मिशन के तहत स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने 2026-2027 तक कक्षा तीन तक हर बच्चे के लिए मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ने निपुण भारत मिशन को लॉन्च किया गया था 

 

 
















 
 

Previous
Next Post »